NEET UG Rank List : MBBS, BDS एडमिशन की रैंक लिस्ट जारी, 667 मार्क्स वाला टॉपर, 600+ वाले 1321 छात्र
NEET UG Rank List : एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर ने एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए राजस्थान नीट यूजी 2026 स्टेट काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है। पूरी सूची में कुल 13,880 उम्मीदवारों को स्थान मिला है।

NEET UG Rank List : एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर ने एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए राजस्थान नीट यूजी 2026 स्टेट काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है। पूरी सूची में कुल 13,880 उम्मीदवारों को स्थान मिला है। इस लिस्ट में शामिल नीट यूजी क्वालिफाइड विद्यार्थी ही राजस्थान स्टेट कोटे की 85 फीसदी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिला पाने के पात्र होंगे। इस रैंक लिस्ट मुख्य रूप से राजस्थान के मूल निवासी अभ्यर्थियों के नाम, उनके पिता के नाम, लिंग और विभिन्न आरक्षित श्रेणियों की डिटेल्स दी गई है। विद्यार्थियों के ओर से प्राप्त नीट अंक, उनकी ऑल इंडिया रैंक और स्टेट मेरिट रैंक भी बताई गई है। इस लिस्ट में ओबीसी कैटेगरी से आने वाले रिशित जांदू ने 720 में से 667 अंक हासिल कर टॉप किया है। यानी स्टेट मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक 1 है। उनकी नीट ऑल इंडिया रैंक 628 है।
द्वितीय स्थान पर हेमांग यादव हैं । हेमांग ने 666 अंकों और ऑल इंडिया रैंक 635 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। स्टेट मेरिट में तृतीय स्थान पाने वाले सहेर ने 665 अंकों और AIR 698 के साथ तीसरा स्थान पाया है।
कितनी मार्क्स रेंज में कितने विद्यार्थी
- 600+ अंक: राज्य मेरिट रैंक 1321 । इसका अर्थ यह है कि राज्य में 1,320 से अधिक छात्रों ने 600 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
- 550+ अंक: राज्य मेरिट रैंक में 4601 के 550+ अंक हैं।
- 500+ अंक: राज्य मेरिट रैंक में 4601 के 500+ अंक हैं।
- 400+ अंक: राज्य मेरिट रैंक 9638 के 400+ अंक हैं।
ऑरक्षित वर्गों में टॉपर
एसटी में कौन टॉपर: इस श्रेणी में भावना मीणा (राज्य मेरिट रैंक 8001) ने 463 अंक (ऑल इंडिया रैंक 144842) प्राप्त किए हैं
एससी में कौन टॉपर: इस श्रेणी में उच्च प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों में सलोनी महावार (राज्य मेरिट रैंक 5041) हैं, जिन्होंने 542 अंक (ऑल इंडिया रैंक: 43731) प्राप्त किए हैं
एमबीसी (MBC NCL): इस श्रेणी के शीर्ष उम्मीदवारों में लोकेश (राज्य मेरिट रैंक 401) शामिल हैं, जिन्होंने 621 अंक (ऑल इंडिया रैंक 4887) प्राप्त किए हैं।
राजस्थान की काउंसलिंग में 51 मेडिकल कॉलेज में 7433 एमबीबीएस और 17 डेंटल कॉलेज में 1536 बीडीएस सीट्स हैं।
राज्य में कम फीस वाली कितनी सीटें
राज्य में कम फीस वाली सीट्स की बात करें, तो राज्य में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज में 3735 सीट्स हैं, जबकि 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 3700 सीट्स हैं। हालांकि, सरकारी कॉलेजों की 3735 में से महज 2274 ही सरकारी यानी काफी कम फीस वाली सीट्स हैं, जबकि सरकारी कॉलेज में 991 मैनेजमेंट और 468 एनआरआई कोटे से सीट्स हैं।
बीडीएस की कम फीस वाली कितनी सीटें
वही, बीडीएस की बात की जाए, तो महज 86 सीटें सरकारी यानी कम फीस वाली हैं। ऑल इंडिया 15 फीसदी (सेंट्रल) कोटा काउंसलिंग में भी करीब 1000 सीट्स एमबीबीएस और डेंटल की सरकारी फीस वाली शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि दो सरकारी डेंटल कॉलेज हैं। जबकि प्राइवेट कॉलेज एमबीबीएस के 18 और डेंटल के 15 सीटें हैं।
राजस्थान नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग अहम तिथियां
- ऑनलाइन चॉइस फिलिंग: 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे ऑटो-लॉक)
- प्रथम चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 22 अगस्त 2026
- ट्यूशन फीस जमा करना: 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (दोपहर 03:30 बजे तक)
- अलॉटेड कॉलेज डेस्क (SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) पर रिपोर्टिंग: 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (शाम 06:00 बजे तक, स्लॉट के आधार पर)


