NEET UG Rank List : MBBS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 595 अंकों वाला टॉप पर, 182 वाला सबसे नीचे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG Rank List : मिजोरम डायरेक्टरेरट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन (टेक्निकल विंग) ने मेडिकल दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। नीट यूजी स्कोर कार्ड 2026 के आधार पर यह प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

NEET UG Rank List Mizoram
मिजोरम नीट यूजी मेडिकल दाखिला मेरिट लिस्ट

NEET UG Merit List : एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग से पहले राज्यों ने एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न राज्यों के प्राधिकरणों ने अपने यहां के स्टेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एडमिशन केलिए नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच मिजोरम स्टेट कोटा एमबीबीएस सीटों पर दाखिले को लेकर बड़ी अपडेट आई है। मिजोरम डायरेक्टरेरट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन (टेक्निकल विंग) ने मेडिकल दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। नीट यूजी स्कोर कार्ड 2026 के आधार पर यह प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में नीट में 595 अंक प्राप्त करने वाले मिजोरम के छात्र एच माल्सावमदावंगज़ुआला लालसंगज़ेला हौज़ेल टॉप पर हैं। इन्हें रैंक 1 मिली है। 541 अंक वाले लालमुआंकिमी सेलो रॉबर्ट लालथलामुआना को दूसरा और 537 अंक वाले देबोरा लालथलामुआनी वीएल हमछुआना को तीसरा स्थान मिला है। लिस्ट में कुल 385 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

कैसे करें चेक

जिन छात्रों ने मिजोरम की स्टेट कोटा एमबीबीएस सीट पर दाखिले के लिए आवेदन किया था वे इस लिस्ट को dhte.mizoram.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। लिस्ट में आवेदकों को नीट यूजी 2026 मार्क्स के हिसाब से मेरिट लिस्ट में रैंक दी गई है।

कब आएगी दूसरी लिस्ट

नीट यूजी स्कोर से दाखिले की दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी।

मिजोरम डायरेक्टरेरट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन ने नोटिस में कहा, 'मिजोरम राज्य के लिए NEET UG 2026 की पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट दी गई है। यह लिस्ट 24 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए NEET UG 2026 स्कोरकार्ड के आधार पर तैयार की गई है (इसमें कैटेगरी का ध्यान नहीं रखा गया है)। यह पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों की मदद के लिए तैयार की गई है जो नीट 2026 के तहत आने वाली मिजोरम राज्य कोटा सीटों (जैसे MBBS, BDS, BHMS, BAMS, B.V.Sc & AH, BPT) के लिए दावा करना चाहते हैं, ताकि वे दूसरे उम्मीदवारों की तुलना में अपनी स्थिति जान सकें।'

मेडिकल दाखिला मेरिट लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें

ऑल इंडिया कोटा एमसीसी काउंसलिंग जल्द

ऑल इंडिया कोटा एमसीसी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार है। इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा करीब 11.21 लाख विद्यार्थियों ने पास की है। इनके लिए देश में एमबीबीएस की महज 136939 सीटें हैं। यानी एक सीट के करीब 8 दावेदार हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज़ (DGHS) के अधीन काम करने वाली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 15 प्रतिशत 'ऑल इंडिया कोटा' सीटों के लिए काउंसलिंग कराती है। यह सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ (AIIMS), जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), डीम्ड यूनिवर्सिटीज़, एम्प्लॉईज़ स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (ESIC) के संस्थानों और आर्म्ड फोर्सेज़ मेडिकल कॉलेज (AFMC), पुणे में 100 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया भी संभालती है।

प्रवेश के लिए ये कागजात जरूरी

नीट-यूजी एडमिट कार्ड, रैंक लेटर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी का अंतिम आवंटन पत्र, कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), चार से पांच पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 595 अंकों वाला टॉप पर