NEET: अंडरगारमेंट्स में फोन छिपाकर लाई लड़की तीसरी बार दे रही थी नीट, भेजा जेल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET UG Re Exam : जयपुर में नीट यूजी री एग्जाम के दौरान हिमांशी तिवारी को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। वह तीसरी बार नीट दे रही थी। उसके फोन से पेपर की तस्वीरें मिली हैं। वह अंडरगारमेंट्स में फोन रखकर लाई थी।

NEET UG girl student AI image

NEET UG Re Exam : जयपुर में नीट यूजी री एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन के साथ पकड़ी गई छात्रा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी छात्रा हिमांशी तिवारी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। छात्रा से पूछताछ में सामने आया कि उसने अंडरगारमेंट्स में मोबाइल फोन छिपा लिया था। इसके ऊपर उसने ढीली टी-शर्ट पहन ली, ताकि सुरक्षाकर्मियों को शक न हो। चेकिंग के दौरान मशीन की बीप बजी तो उसने कपड़ों में हुक लगा होने का बहाना बनाया। पकड़ी गई 22 वर्षीय छात्रा तीसरी बार नीट दे रही थी। वह गुर्जर की ढाणी रहने वाली है। बिंदायका स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा खत्म होने से करीब 15 मिनट पहले वीक्षक ने छात्रा को मोबाइल इस्तेमाल करते हुए पकड़ लिया था।

आईफोन की FSL जांच होगी

पुलिस अब छात्रा से जब्त आईफोन का डेटा रिकवर कराने और जांच के लिए उसे एफएसएल भेज रही है। मामले में परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहे कर्मियों की लापरवाही और भूमिका की जांच डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता को सौंपी है। पुलिस ने परीक्षा केंद्र में लगे कैमरों की डीवीआर भी जब्त कर ली है।

पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा ने परीक्षा के दौरान पेपर की 5-6 फोटो खींची थीं। पूछताछ में उसने बताया कि वह एआई की मदद से सवालों के जवाब तलाशने के लिए फोन लेकर परीक्षा केंद्र में गई थी। अधिकारियों के अनुसार, उसके फोन से पेपर की तस्वीरें मिली हैं। दावा है कि पेपर खत्म होने से 15 मिनट पहले इन तस्वीरों को भेजने की कोशिश भी की गई, लेकिन जैमर के कारण ऐसा नहीं हो सका।

एक्ट में 5 साल सजा, 10 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान

इस एक्ट में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड, आईबीपीएस, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की अन्य भर्तियां शामिल हैं। इस कानून के तहत उम्मीदवार को डिबार भी किया जा सकता है। यह गैर जमानती अपराध की श्रेणी में आता है। दोषी मिलने पर 5 साल तक की सजा और 10 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। संगठित अपराध साबित होने पर सजा 10 साल और जुर्माना 1 करोड़ रुपए तक हो सकता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़अंडरगारमेंट्स में फोन रखकर लाई लड़की तीसरी बार दे रही थी नीट, भेजा जेल