NEET : पर्चियां बनाईं, प्रश्न रटकर होटल जाकर लिखे, एक्सपर्ट ने कैसे लीक किया नीट का पेपर, CBI का खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीबीआई के मुताबिक वे ऐसा इसलिए कर सके क्योंकि एनटीए ऑफिस की पहली मंजिल पर स्थित कॉन्फिडेंशियल विंग से बाहर निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई थी। इसके लिए कोई सीसीटीवी लाइव फीड मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम भी नहीं था।

CBI
नीट में सीबीआई जांच

NEET UG Paper Leak : नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर चल रही सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के दिल्ली स्थित ऑफिस से परीक्षा के प्रश्न अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाले। इनमें एक एक्सपर्ट ने प्रश्नों को कागज की छोटी छोटी पर्चियों पर लिखकर छिपाया, जबकि दो अन्य विशेषज्ञों ने प्रश्न याद कर लिए और बाद में होटल के कमरे में जाकर उन्हें लिख लिया या NCERT की किताबों में संबंधित पैराग्राफ मार्क कर दिए। सीबीआई के मुताबिक यह मुमकिन इसलिए हो पाया क्योंकि एनटीए ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कॉन्फिडेंशियल सेक्शन से बाहर निकलते समय इन एक्सपर्ट्स की तलाशी नहीं ली जाती थी। इसके अलावा वहां CCTV निगरानी के लिए कोई लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम भी नहीं था।

गौरतलब है कि दिल्ली फास्टट्रैक कोर्ट में 28 जुलाई को सीबीआई की ओर से फाइल की गई चार्जशीट में NTA बायोलॉजी एक्सपर्ट मनीषा मंधारे, NTA केमिस्ट्री एक्सपर्ट पीवी कुलकर्णी और NTA फिजिक्स एक्सपर्ट मनीषा संजय हवलदार के नाम शामिल हैं। CBI के मुताबिक तीनों सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को NTA कॉन्फिडेंशियल सेक्शन के अंदर रफ ट्रांसलेशन के काम के लिए सादे पेपर दिए गए थे।

छोटी छोटी चिटें बनाईं, कोचिंग क्लास में सवाल लिखवाए

CBI जांच में पाया गया कि कुलकर्णी ने इन प्लेट शीट्स का इस्तेमाल छोटी चिट बनाने के लिए किया था। उसने कथित तौर पर केमिस्ट्री के सभी 135 सवाल जवाब के ऑप्शन के साथ शॉर्ट में लिखे थे। जांच में पता चला कि उसने मनीषा वाघमारे की मदद से स्पेशल कोचिंग क्लास लगाईं और स्टूडेंट्स को ऑप्शन और सही जवाब के साथ सवाल लिखवाए। कुलकर्णी ने इस साल 31 मार्च से 2 अप्रैल तक सवालों के तीन सेट (कुल 135) का बैक ट्रांसलेशन किया।

पहले याद करते और फिर होटल आकर लिखते

CBI के मुताबिक बॉटनी के लिए इंग्लिश से मराठी ट्रांसलेटर और जूलॉजी के लिए बैक ट्रांसलेटर, मंधारे अपने होटल के कमरे में वापस आती थीं और NCERT की किताबों में जरूरी पैराग्राफ मार्क करती थीं। जांच में पता चला कि वह भी अपने पुणे वाले घर पर स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल कोचिंग क्लास चलाती थीं।

केवल 20-25 दिनों का CCTV फुटेज मिला

तफ्तीश में यह भी पता चला रहा है कि हवलदार जिसे फिजिक्स के लिए बैक ट्रांसलेशन और तीन सेट की प्रूफ-रीडिंग का काम सौंपा गया था, वह सवालों को शॉर्ट में नोट करती थी। सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की कॉन्फिडेंशियल सेक्शन में अंदर या बाहर जाते समय तलाशी नहीं ली जाती थी। जांच एजेंसी को केवल 20-25 दिनों का CCTV फुटेज मिला। इससे नीट प्रश्नों पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पर्चियां बनाईं, सवाल रटे, एक्सपर्ट ने कैसे लीक किया NEET का पेपर, CBI का खुलासा