
NEET UG : MBBS व BDS समेत 1232 से ज्यादा सीटें खाली, AIIMS में चांस, नीट स्ट्रे वैकेंसी सीट मैट्रिक्स जारी
MCC NEET UG Counselling 2025:मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स देख सकते हैं कि किस कॉलेज में किस कैटेगरी में कितनी और कहां कहां सीटें बची हैं।
MCC NEET UG Counselling 2025:मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स देख सकते हैं कि किस कॉलेज में किस कैटेगरी में कितनी और कहां कहां सीटें बची हैं। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की कुल 1232 सीटें खाली बची हैं। ऑल इंडिया कोटा की ओपन कैटेगरी में अभी भी 177 सीटें खाली हैं। डीम्ड यूनिवर्सिटी में 334 ओपन कैटेगरी सीटें खाली हैं। नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर, 2025 से शुरू हो गए थे। इस राउंड में मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की खाली रह गईं एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर दाखिला मिलेगा। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2025 है। चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर, 2025 को समाप्त होगी और चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 9 नवंबर, 2025 को शुरू और समाप्त होगी।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 10 नवंबर से 11 नवंबर, 2025 तक चलेगी। सीट आवंटन परिणाम 12 नवंबर, 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 13 नवंबर से 20 नवंबर, 2025 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के दौरान पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई सीट नहीं मिली या उन्होंने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट नहीं किया, उन्हें सीट आवंटन के लिए दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। इस चरण में पहली बार आवेदन करने वालों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा और कॉलेजों व पाठ्यक्रमों का नया विकल्प चुनना होगा।
दि नीट यूजी दाखिले के पिछले चरण में पंजीकृत किसी उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं होती है, तो वह बिना नए पंजीकरण के सीधे अंतिम चरण में भाग ले सकता है।
इस राउंड में हिस्सा लेने के लिए कौन योग्य है-
- वे उम्मीदवार जिन्होंने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण नहीं कराया है।
- वे उम्मीदवार जिन्होंने स्ट्रे रिक्ति राउंड के समय किसी सीट में प्रवेश लिया हो या किसी सीट पर हों।
- जिन उम्मीदवारों को एमसीसी के तीसरे चरण में सीट आवंटित की गई थी और उन्होंने रिपोर्ट नहीं की थी।





