NEET UG : NTA हटाकर कोर्ट की निगरानी में हो नीट परीक्षा, लगे डिजिटल सील, सुप्रीम कोर्ट में की गईं ये 7 मांगें
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर परीक्षा एजेंसी एनटीए को हटाकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को को न्यायिक निगरानी में दोबारा आयोजित करने की मांग की गई है।

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर परीक्षा एजेंसी एनटीए को हटाकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को को न्यायिक निगरानी में दोबारा आयोजित करने की मांग की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने नीट यूजी को 'सिस्टेमैटिक फेलियर' बताते हुए एनटीए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मेडिकल एसोसिएशन ने याचिका में एनटीए को हटाकर एक अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम संस्था बनाने तथा परीक्षा को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा आयोजित करने की मांग की गई है।
नीट यूजी परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर FAIMA द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका की मुख्य मांगें हैं-
1- एनटीए (NTA) को हटाना और नई संस्था का निर्माण: याचिकाकर्ताओं ने एनटीए की कार्यप्रणाली को लापरवाही भरा बताया है। अदालत से गुहार लगाई गई है कि एनटीए को हटाया जाए या फिर उसका पुनर्गठन किया जाए। इसके स्थान पर एक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत नई संस्था बनाई जाए ताकि व्यवस्था पर छात्रों का भरोसा लौट सके।
2. परीक्षा दोबारा न्यायिक निगरानी में हो
याचिका में नीट यूजी 2026 की परीक्षा को दोबारा कराने की मांग की गई है। साथ ही यह अपील की गई है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए पूरी परीक्षा प्रक्रिया न्यायिक निगरानी में आयोजित करवाई जाए। FAIMA ने मांग की है परीक्षा की निगरानी एक हाईपावर कमेटी करे। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज को दी जाए।
3. संगठन ने याचिका में सुझाव दिया है कि हाईपावर कमेटी में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, फॉरेंसिक वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बन सके।
4. प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डिजिटल सील
याचिकाकर्ता की वकील तनवी दुबे के अनुसार, परीक्षा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए यह मांग की गई है कि पेपर्स की सुरक्षा के लिए उन पर डिजिटल सील लगाई जाए।
5. दोषियों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई
याचिका में यह मांग की गई है कि इस धांधली के पीछे जिसका भी हाथ हो, चाहे वह कितना भी ऊंचे ओहदे पर हो या राजनीतिक रसूखदार हो, उन सभी के खिलाफ शीघ्र, त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि ऐसे लोगों का मनोबल न बढ़े।
6. सीबीटी मॉड में हो एग्जाम
NEET परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मॉडल पर कराने की भी मांग की है।
7. NEIC बने
एक नए संस्थान नेशनल एग्जाम इंटीग्रिटी कमीशन यानी NEIC बनाने की भी मांग की गई है। FAIMA का कहना है कि देश में होने वाली बड़ी परीक्षाओं की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र आयोग होना चाहिए जो परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


