NEET UG : नीट फर्जीवाड़ा मामले में MBBS छात्र का एडमिशन सस्पेंड, हॉस्टल भी छिना
पीएमसीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के आरोपित एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार का एमबीबीएस कोर्स से दाखिला तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और छात्रावास भी रद्द कर दिया है।

पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीए) प्रशासन ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के आरोपित एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार का एमबीबीएस कोर्स से दाखिला तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और छात्रावास भी रद्द कर दिया है। इस संबंध में पीएमसी के प्राचार्य कार्यालय ने आदेश जारी कर दिया। प्राचार्या डॉ. गीता सिन्हा ने बताया कि जांच में यदि आरोप साबित हो जाता है तो ए़डमिशन भी रद्द कर दिया जाएगा। विभाग के निर्देश पर लखीसराय जिले के किऊल थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
आरोप है कि अभ्यर्थी मयंक कश्यप ने नीट यूजी परीक्षा में अपने स्थान पर पीएमसी के छात्र अश्विनी कुमार को बायोमेट्रिक कर्मी बना परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया और उससे परीक्षा दिलवाई। प्राचार्य कार्यालय ने छात्र का दाखिला निलंबित करते हुए छात्रावास के कमरा 219 का आवंटन भी रद्द कर दिया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि दर्ज एफआईआर में अश्विनी कुमार दोषी साबित होते हैं, तो उनका नामांकन स्थायी रूप से समाप्त कर दिया जाएगा। पीएमसी की प्राचार्या प्रो. गीता सिन्हा ने बताया कि दो अन्य छात्र सौरव कुमार और राजन कुमार पर भी कार्रवाई होनी है।
दस्तावेजों के मिलान में सामने आई जानकारी
कॉलेज प्रशासन ने समाचार पत्रों में प्रकाशित तस्वीरों, नामांकन रजिस्टर, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों का मिलान किया। जांच के दौरान कई तथ्यों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित छात्र घटना वाले दिन कॉलेज की विशेष कक्षा में अनुपस्थित था।
अब तक पुलिस ने पीएमसीएच, गया मेडिकल कॉलेज, एम्स रायबरेली और बीएचयू के छात्रों समेत 24 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बायोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मचारी भी शामिल हैं।
जांच एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही इस सॉल्वर नेटवर्क के सरगनाओं और आर्थिक लेन-देन की पूरी कड़ी का खुलासा कर दिया जाएगा। आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


