NEET : बिहार में गिरी MBBS कटऑफ, 258 मार्क्स पर मिली सीट, NRI कोटे में 11.86 लाख रैंक पर दाखिला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET UG MBBS Admission Cut Off Rank : बिहार के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की कट-ऑफ इस बार काफी नीचे रही है। राउंड-1 में ही सबसे कम कट-ऑफ 7,73,574 रैंक तक गई है। 7,73,574 रैंक पाने वाले छात्र के 258 अंक हैं।

NEET UG Counselling 2026
नीट यूजी काउंसलिंग

NEET UG MBBS Admission : बीसीईसीईबी ने मंगलवार को यूजीएमएसी 2026 के राउंड-1 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आवंटित मेडिकल कॉलेज में 27 से 31 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। नीट यूजी 2026 रैंक व च्वाइस के आधार पर सीटें आवंटित की गयी हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में संबंधित संस्थान में पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यूजीएमएसी-2026 के तहत सरकारी मेडिकल, डेंटल, पशु चिकित्सा, मत्स्य विज्ञान एवं निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध MBBS, BDS, BVSc AH, BFSc सीटों पर एडमिशन लिया जा रहा है। राउंड-2 ऑनलाइन काउंसिलिंग की जानकारी बाद में जारी की जायेगी।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कंपीटीशन टाइट हुआ, प्राइवेट में राहत

इस साल बिहार में सरकारी सीटों के लिए कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में थोड़ी ऊपर रही है। पिछले साल अनरिजर्व (UR) कैटेगरी की क्लोजिंग कट-ऑफ लगभग 12,455 थी, जबकि इस साल यह करीब 12,000 रैंक के आस-पास सिमट गई है। बिहार के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की कट-ऑफ इस बार काफी नीचे रही है। राउंड-1 में ही सबसे कम कट-ऑफ 7,73,574 रैंक तक गई है। 7,73,574 रैंक पाने वाले छात्र के 258 अंक हैं। इसे बुद्धा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट गयाबोधि रोड गया में एमबीबीएस सीट अलॉट हुई है। यह पिछले साल पहले राउंड में प्राइवेट कॉलेज की क्लोजिंग रैंक 421385 पर रही थी जो हिमालया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पटना का था।

एनआरआई में 1186238 सीट अलॉट

एनआरआई कोटे में नीट यूजी में 1186238 रैंक वाली उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट मिली है। इस छात्रा को एमजीएमएमसी एलएसके हॉस्पिटल किशनगंज में सीट अलॉट हुई है।

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कटऑफ कम हुई

सरकारी कॉलेजों की कट-ऑफ ऊंची रहने और निजी संस्थानों में गिरावट की जानकारी दी गई है। निजी मेडिकल कॉलेजों में 7.73 लाख रैंक तक नामांकन हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है।

अनारक्षित :1186238 मुजफ्फरपुर में सबसे निचली कट-ऑफ 11,917 रही है। भागलपुर (फीमेल) के लिए यह 14,513 पर क्लोज हुई।

-BC : सामान्य BC की कट-ऑफ 16,718 रही, जबकि मधेपुरा में BC की लास्ट अलॉटमेंट 24,314 पर हुई।

-EWS: सामान्य EWS की कट-ऑफ 22,530 रही, जबकि मधेपुरा में इसकी लास्ट अलॉटमेंट 26,580 पर हुई।

-EBC: सामान्य EBC की कट-ऑफ 22,368 रही, वहीं मधेपुरा में EBC फीमेल की लास्ट अलॉटमेंट 2,743 पर हुई।

-SC: सामान्य SC की कट-ऑफ 1,43,894 रही, और मधेपुरा में SC फीमेल की लास्ट अलॉटमेंट 1,56,275 पर हुई।

-ST: पूर्णिया में लगभग 1 लाख रैंक पर और ANMMC गया में 92,320 पर ST कैटेगरी की अलॉटमेंट हुई है।

-RCG (Reserved Category Girl): पूर्णिया में इसकी अलॉटमेंट 2,543 रैंक पर हुई।

-DQ (Disabled Quota): इस बार नियमों में बदलाव और फर्जीवाड़ा रुकने के कारण दिव्यांग कैटेगरी की कट-ऑफ 700 से 7,100 रैंक के बीच देखने को मिली है, जो कि काफी नीचे है।

प्राइवेट कॉलेजों की कट-ऑफ में राहत

कॉलेज-वाइज राउंड-1 क्लोजिंग रैंक (प्राइवेट):

-बुद्धा हॉस्पिटल, गया (नया कॉलेज): 7,73,574 (सबसे कम कट-ऑफ)

-विराट रामायण मेडिकल कॉलेज: 7,69,000

-श्रीनिवास मेडिकल कॉलेज: 7,00,000 से ऊपर

-श्याम लाल चंद्रशेखर: 6,92,000

-हिमालयन, पालीगंज: 5,72,000 (पिछले साल 4.21 लाख थी)

-नेताजी (NMC): 4,95,000 (पिछले साल 3.93 लाख थी)

-राधा देवी: 4,43,000 (पिछले साल 3.67 लाख थी)

-मधुबनी मेडिकल कॉलेज: 4,47,000 (पिछले साल 3.72 लाख थी)

-श्री नारायण, सहरसा: 3,83,000

-लॉर्ड बुद्धा: 3,35,000

-केएमसी (KMC) कटिहार: 1,50,000 (मुस्लिम माइनॉरिटी के लिए 2,37,429)

-एमजीएम (MGM) किशनगंज: 1,45,000 (सिख माइनॉरिटी के लिए 4,33,000)

-NMCH सासाराम: 81,000 (पिछले साल 90,000 थी - यानी इस बार कट-ऑफ हाई रही)

बिहार में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तर्ज पर ही फ्री एग्जिट, फ्रीज, फ्लोट का सिस्टम लागू है:

- फ्री एग्जिट: राउंड-1 में फ्री एग्जिट की सुविधा है। अगर आपको कोई सीट अलॉट हुई है और आप उसे नहीं लेना चाहते हैं, तो बिना किसी आर्थिक दंड या पेनल्टी के काउंसलिंग से बाहर हो सकते हैं। बशर्ते राउंड-2 में जाने से पहले आप अपनी चॉइसेज डिलीट कर लें, अन्यथा दोबारा सीट अलॉट होने पर फ्री एग्जिट नहीं मिलेगा।

-फ्रीज: यदि आप अलॉटेड कॉलेज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, तो अलॉटमेंट सेक्शन में जाकर 'Freeze' विकल्प चुनें और कॉलेज जाकर फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं।

-फ्लोट: यदि आप अपनी अलॉटेड सीट को सुरक्षित रखते हुए राउंड-2 में अपग्रेडेशन करना चाहते हैं, तो 'Float' विकल्प चुनें।

फ्लोट करने वाले छात्रों को पहले राउंड में कॉलेज जाकर फीस जमा करने की या कॉलेज विजिट करने की आवश्यकता नहीं है; उन्हें केवल ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। यदि राउंड-2 में बेहतर कॉलेज मिलता है और आप संतुष्ट हैं तो फ्रीज कर सकते हैं, अन्यथा राउंड-3 के लिए भी फ्लोट कर सकते हैं। फाइनल फीस और कॉलेज विजिट आपको राउंड-3 में ही करना होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET : बिहार में गिरी MBBS कटऑफ, 258 मार्क्स पर मिली सीट