NEET UG : नीट के 70 वर्षीय अभ्यर्थी अशोक बहार पहुंचे कोर्ट, MBBS दाखिले में बड़े बदलाव की मांग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नीट यूजी 2026 के सबसे उम्रदराज अभ्यर्थी अशोक बहार ने मेडिकल कॉलेजों में योग्य सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षण की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका तर्क है कि दिव्यांगों, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और खिलाड़ियों को भी रिजर्वेशन दिया जा रहा है।

NEET UG : 70 Year Old Ashok Bahar

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सबसे उम्रदराज अभ्यर्थी अशोक बहार ने मेडिकल कॉलेजों में योग्य सीनियर सिटिजन के लिए एक प्रतिशत आरक्षण की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। वह 3 मई को नीट यूजी और 21 जून को री नीट यूजी दोनों एग्जाम में बैठे थे। उन्होंने यह याचिका 13 जुलाई को लखनऊ हाईकोर्ट में दायर की। जल्द ही इस पर सुनवाई हो सकती है। बहार ने अपनी याचिका में कहा है कि दिव्यांगों, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और खिलाड़ियों को नीट यूजी में आरक्षण या स्पेशल फायदे दिए जाते हैं, लेकिन सीनियर सिटिजन को ऐसा कोई फायदा नहीं मिलता है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक याचिका में यह भी कहा गया है कि बहार ने 5 मई और 26 जून को केंद्र सरकार को इसी तरह की मांग के साथ जो आवेदन दिए थे, उनका कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला, इसलिए उन्होंने अपना मकसद पूरा करने के लिए कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार की नीति मनमानी और तर्कहीन है। साथ ही यह प्रशासन के निष्पक्ष और पारदर्शी सिद्धांतों का उल्लंघन करती है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से गुजारिश की है कि वह सरकार को सीनियर सिटिजन के लिए MBBS दाखिले में रिजर्वेशन/स्पेशल कोटा देने को लेकर उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर विचार करने और उचित पॉलिसी बनाने का आदेश दे। अशोक बहार के वकील पंकज धीर सिंह राणा ने टीएनआईई को बताया, "सुप्रीम कोर्ट ने कुछ साल पहले NEET-UG एग्जाम के लिए उम्र की सीमा हटा दी थी। कोर्ट का मानना है कि अगर सीनियर सिटिजन चाहें तो वे मेडिकल एजुकेशन चुन सकते हैं। जब देश की सबसे बड़ी अदालत को लगता है कि उन्हें मेडिकल सीट पाने का अधिकार है, तो सीनियर सिटिजन को भी रिजर्वेशन दिया जाना चाहिए।"

परीक्षा रद्द होने से लगा था गहरा सदमा

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने से 70 साल के अभ्यर्थी अशोक बहार को गहरा सदमा लगा था। उम्र के इस पड़ाव पर लगे झटके से वह बीमार पड़ गए थे। 3 मई को देश के जिन 22 लाख विद्यार्थियों ने डॉक्टर बनने का ख्वाब लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी, उनमें लखनऊ के अशोक बहार भी एक थे। उन्होंने लखनऊ में ही एग्जाम दिया था। उनके जज्बे की खबर और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। हर किसी ने उनके जज्बे को सलाम किया था। लेकिन पेपर लीक होने के चलते अब परीक्षा रद्द हो गई थी जिससे वह काफी आहत और मायूस थे।

मां का सपना, पत्नी समेत परिवार में कई डॉक्टर

उनकी मां सावित्री देवी, जिनका 1990 में निधन हो गया था, हमेशा चाहती थीं कि वे डॉक्टर बनें, ठीक अपने पिता की तरह जो लखनऊ के एक सम्मानित चिकित्सक थे। परिवार का यह सपना उनके दिल में सालों से जिंदा रहा। अशोक बहार की पत्नी डॉ. मंजू बहार, एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, ने उनके इस अधूरे सपने को फिर से जगाया। उनके परिवार में करीब 20 डॉक्टर हैं, जिनमें कई विदेशों में भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। बहार कहते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी से बहुत कुछ सीखा और उन्हीं के प्रोत्साहन से उन्होंने दोबारा NEET की तैयारी शुरू की। परिवार का यह सहयोग उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना।

उन्होंने बताया कि "मैंने पहली बार 1974 में मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा दी थी, जब इसे CPMT के नाम से जाना जाता था, और मैं इसे पास नहीं कर पाया था। मेरा दूसरा प्रयास 2023 में था, लेकिन मेरा सेंटर एक दूरदराज की जगह पर था; मैं देर से पहुंचा और मुझे परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली। तीन साल बाद, मैंने इस साल मई में यह परीक्षा दी।"

कैसे की तैयारी

अपनी तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर 70 साल के इस बुजुर्ग ने कहा, “एक उम्र के बाद, आपको हर चीज़ के बारे में एक तरह की समझ और ज्ञान मिल जाता है। मैं किसी कोचिंग सेंटर में नहीं गया। दोस्तों और कुछ शुभचिंतकों से मिली

अध्ययन सामग्री की मदद से मैंने खुद ही तैयारी की।” उन्होंने कहा कि मैं दवाओं के बारे में बहुत कुछ जानता हूं, लेकिन दवाएं लिख नहीं सकता। दवा लिखने के लिए डॉक्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसलिए परीक्षा दी। परीक्षा में सफलता मिले न मिले, प्रयास करते रहना चाहिए।

कितने पढ़े लिखे हैं अशोक बहार, कहां किया काम

उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। बॉटनी (वनस्पति विज्ञान), जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) और केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में बी.एससी (B.Sc) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा पूरा किया। उनके पास कानून (लॉ) की डिग्री भी है। इसके अलावा, उन्होंने एमबीए (MBA) भी किया हुआ है। इन डिग्रियों को हासिल करने के बाद उन्होंने कई दशकों तक उन्होंने इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (IDPL) में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मार्केटिंग हेड के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली और विदेश मंत्रालय के साथ कंसल्टेंट के रूप में भी योगदान दिया। उन्होंने एक स्थानीय अखबार के संपादक के रूप में काम किया और साथ ही पार्ट-टाइम वकील के तौर पर भी काम किया।

बना रहे दिव्य प्रेम आश्रम, करेंगे आश्रम में रहने वालों की सेवा

अशोक बहार लखनऊ के पास स्थित अपने गांव गहरू में 'दिव्य प्रेम आश्रम' का निर्माण कर रहे हैं। इस आश्रम के माध्यम से उनकी मुख्य योजना यह है कि चिकित्सा का ज्ञान (मेडिकल डिग्री) प्राप्त करने के बाद वे आश्रम के निवासियों की सेवा करें। वे अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई का उपयोग विशेष रूप से इस आश्रम में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और भलाई के लिए करना चाहते हैं।

हेपेटोलॉजी में करना चाहते हैं विशेषज्ञता

70 साल की उम्र में भी उनका लक्ष्य सिर्फ डॉक्टर बनना ही नहीं, बल्कि हेपेटोलॉजी यानी लिवर से जुड़ी बीमारियों में विशेषज्ञता हासिल करना है। वे बताते हैं कि आज के समय में फैटी लिवर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और यह एक तरह की महामारी का रूप ले रही हैं। ऐसे में वे इस क्षेत्र में काम करके समाज की सेवा करना चाहते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।