NEET UG : MBBS व BDS एडमिशन के नियम दाखिला प्रक्रिया के बीच नहीं बदल सकते, सुप्रीम कोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार

Jan 07, 2026 08:08 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एमबीबीएस व बीडीएस दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद कोर्सेज के एडमिशन नियमों को बदला नहीं जा सकता है। पंजाब सरकार ने स्पोर्ट्स कोटा दाखिले की नीति ऐन वक्त पर बदल दी थी।

NEET UG : MBBS व BDS एडमिशन के नियम दाखिला प्रक्रिया के बीच नहीं बदल सकते, सुप्रीम कोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को शैक्षणिक सत्र 2024 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए लचीली व अस्पष्ट प्रक्रिया अपनाने पर फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि एक बार दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद कोर्सेज के एडमिशन नियमों को बदला नहीं जा सकता है। जस्टिस संजय कुमार और आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि जिस तरह भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद भर्ती के नियमों में बदलाव कानून में मना है, उसी तरह दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले उसके सभी पहलुओं को पूरी तरह से परिभाषित न करना भी गैरकानूनी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह इसलिए है कि ताकि संबंधित अधिकारियों को बाद में अपने हितों के अनुसार नियम तय करने या भाई-भतीजावाद की अनुमति देने की गुंजाइश न रहे। पीठ ने कहा कि निष्पक्षता सुनिश्चित करने और मनमानी रोकने के लिए ऐसी प्रक्रिया में पारदर्शिता सबसे जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट दिवजोत सेखो और शुभकर्मन सिंह द्वारा सत्र 2024 में खेल कोटे के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजाब सरकार द्वारा अपनाए गए प्रवेश मानदंडों के खिलाफ दायर अपीलों की सुनवाई कर रहा था। पीठ ने निर्देश दिया कि सेखों और सिंह को सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीटों पर दाखिला दिया जाए।

निर्णय तर्कसंगत हो मनमाना नहीं

अदालत ने कहा कि राज्य और उसकी संस्थाओं का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वे संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुसार निष्पक्ष और उचित तरीके से कार्य करें और राज्य द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय तर्कसंगत होना चाहिए, मनमाना नहीं।

नीतिगत निर्णय मनमाने होंगे तो कोर्ट दखल करेगी

पीठ ने कहा कि हालांकि पंजाब राज्य अपने तर्क के समर्थन में कानूनी मिसालों का हवाला देना चाहेगा कि कोर्ट आमतौर पर नीतिगत मामलों में दखल नहीं दे सकता। पीठ ने आगे कहा कि यह भी सर्वविदित है कि जब कोई नीतिगत निर्णय मनमानी भरा हो या उसमें मनमानी की गुंजाइश हो, तो अदालत उसे रद्द करने में न्यायोचित होगी। राज्य के तर्क बेदम पीठ ने कहा कि यह सच है कि नीति निर्माताओं को नीति बनाने में कुछ हद तक छूट मिलनी चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मनमानी या भाई-भतीजावाद की अनुमति दी जाए। इसलिए, हमें पंजाब राज्य के तर्कों में कोई दम नहीं दिखता।

क्या था मामला

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक अपीलें पंजाब में 2024 सत्र के लिए 1 प्रतिशत खेल कोटा के तहत एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) कोर्सेज में दाखिले से संबंधित थीं। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा 09 अगस्त 2024 को जारी किए गए शुरुआती प्रॉस्पेक्टस में साफ कहा गया था कि कि केवल कक्षा 11वीं और 12वीं के दौरान प्राप्त खेल उपलब्धियों को ही मान्यता दी जाएगी। हालांकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पर 16 अगस्त 2024 को शाम 6:07 बजे विश्वविद्यालय ने एक ईमेल जारी कर अभ्यर्थियों से किसी भी कक्षा या वर्ष की खेल उपलब्धियां जमा करने को कहा। इसके बाद एक परिशिष्ट (ऐडेंडम) जारी किया गया और एक खेल मेरिट सूची तैयार की गई, जिसमें कक्षा 9वीं और 10वीं की उपलब्धियों को भी शामिल किया गया। इसी आधार पर कुदरत कश्यप और मंसिरत कौर को अपीलकर्ताओं दिवजोत सेखों और शुभकर्मन सिंह से ऊपर रैंक दिया गया।

न्यायालय ने पाया कि यह नीतिगत बदलाव एक रोलर स्केटिंग कोच रमेश कुमार कश्यप के अनुरोध पर हुआ था और उन्होंने अपने आग्रह में यह तथ्य उजागर नहीं किया था कि इस बदलाव से उनकी बेटी कुदरत कश्यप को सीधा सीधा फायदा होगा। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत फाइलों से स्पष्ट हुआ कि उनके अभ्यावेदन ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित किया। न्यायालय ने माना कि इस प्रकार का खुलासा न करना ही नीति में किए गए संशोधन को अमान्य करने के लिए पर्याप्त है।

पीठ ने कुछ गंभीर असंगतियों की ओर भी ध्यान दिलाया। उसी 2024 सत्र के दौरान अन्य कई मेडिकल और संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए खेल उपलब्धियों का मूल्यांकन केवल कक्षा 11वीं और 12वीं के आधार पर ही किया गया था। यहां तक कि स्नातकोत्तर मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रॉस्पेक्टस में केवल एमबीबीएस और बीडीएस के दौरान की उपलब्धियों को ही मान्य किया गया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।