NEET UG : अंतिम दिन 600+ मार्क्स के लिए कैसे करें नीट की रिविजन, एक्स्ट्रा 15 मिनट कहां आएंगे काम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET UG Last day tips : जैसे जैसे नीट यूजी परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है, उम्मीदवार अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए रिविन, मॉक टेस्ट और परीक्षा के दिन की तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं। यहां उम्मीदवारों के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं।

NEET UG Last day tips

NEET UG Dress Code : एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल रविवार 21 जून को नीट यूजी 2026 री एग्जाम आयोजित करेगी। 22.7 लाख विद्यार्थी इसमें बैठेंगे। एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देख रहे 22.7 लाख छात्र छात्राएं इसमें बैठेंगे। 34.4 प्रतिशत अभ्यर्थी सिर्फ 3 राज्यों यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान से हैं। पेपर लीक के बाद 3 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी, ऐसे में एनटीए इस बार अतिरिक्त ऐहतियात के साथ सेनाओं की मदद लेते हुए एग्जाम करा रहा है। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी, लेकिन केंद्रों पर प्रवेश और सुरक्षा जांच सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। यानी नीट परीक्षा में सिर्फ एक दिन या कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। अंतिम दिन की रिविजन आपकी सफलता में काफी बड़ी भूमिका निभा सकती है। परीक्षा से 24 घंटे पहले आपने क्या पढ़ा, किस तरह से पढ़ा आपके मार्क्स और रैंक में बड़ा अंतर ला सकता है।

यहां जानें अंतिम दिन कैसे करें तैयारी, किन बातों का रखें ध्यान

जैसे-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है, उम्मीदवार अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए रिविन, मॉक टेस्ट और परीक्षा के दिन की तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं। यहां उम्मीदवारों के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं।

नए टॉपिक के बजाय रिविजन पर ध्यान दें

- परीक्षा में कुछ ही समय बचा है, इसलिए छात्रों को नए चैप्टर पढ़ने के बजाय उन कॉन्सेप्ट्स का रिविजन करना चाहिए जिन्हें वे पहले ही पढ़ चुके हैं। महत्वपूर्ण फॉर्मूले, डायग्राम, रिएक्शन और NCERT पर आधारित तथ्यों को दोहराने से परीक्षा से पहले उन्हें याद रखने में मदद मिल सकती है।

- उम्मीदवार बचे हुए समय का सही इस्तेमाल करने के लिए शॉर्ट नोट्स, हाइलाइट किए गए पॉइंट्स और पहले से तैयार रिविजन शीट को भी देख सकते हैं।

- टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस करें

एक संतुलित रिविजन प्लान उम्मीदवारों को बिना किसी तनाव के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की तैयारी करने में मदद कर सकता है। तय समय में कुछ प्रैक्टिस पेपर हल करने या पहले किए गए मॉक टेस्ट को दोहराने से स्पीड और एक्यूरेसी बेहतर हो सकती है।

- छात्र पिछली प्रैक्टिस के दौरान की गई गलतियों का विश्लेषण भी कर सकते हैं और असली परीक्षा में उनसे बचने पर ध्यान दे सकते हैं।

- आखिरी समय के तनाव से बचें

जैसे-जैसे परीक्षा का दिन पास आ रहा है, उम्मीदवारों को बहुत ज्यादा घंटों तक पढ़ाई करके खुद पर बोझ नहीं डालना चाहिए।

- अच्छी नींद लें

परीक्षा से एक दिन पहले अच्छी नींद लें। रिविन के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेने से एकाग्रता (कॉन्सेंट्रेशन) बेहतर हो सकती है।

एक्स्ट्रा 15 मिनट का कहां इस्तेमाल करें

विशेषज्ञों ने छात्रों को 15 मिनट के अतिरिक्त समय का लाभ उठाने और परीक्षा के दौरान नेगेटिव मार्क्स से बचने के लिए तुक्का न मारने का सुझाव दिया है। पेपर इस बार 180 मिनट की बजाय 195 मिनट का होगा। 15 मिनट आपकी रैंक पर बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। एक-एक अंक आपको हजारों कैंडिडेट्स से आगे या पीछे कर सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की प्लानिंग पहले की तरह 180 मिनट के हिसाब से ही करनी चाहिए। परीक्षा के दौरान जो प्रश्न आपको टफ लगे थे या जिन पर आपने अधिक समय देने के लिए मार्क किया था, उन्हें हल करने के लिए इस 15 मिनट का उपयोग करें। अपनी ओएमआर शीट और हल किए गए उत्तरों को रिव्यू करने (दोहराने) के लिए इन अतिरिक्त 15 मिनटों का इस्तेमाल करें। इस टाइम का इस्तेमाल मेंटल प्लानिंग और पॉजिटिविटी के साथ उपयोग करना है।

कई विद्यार्थियों को लग रहा है कि रीएग्जाम कठिन होगा। लेकिन कठिन पेपर देखकर घबराने के बजाय यह समझना चाहिए कि यह सबके लिए कठिन है। ऐसे पेपर में आपको तुक्का लगाने से बचना चाहिए क्योंकि गलत उत्तरों से होने वाले नुकसान आपको हजारों बच्चों से पीछे कर सकते हैं। यदि आप कठिन पेपर में नेगेटिव मार्किंग से बचते हैं, तो कम स्कोर पर भी आपको बहुत अच्छी रैंक मिल सकती है। इसलिए पिछले कट-ऑफ स्कोर को अपना टारगेट बनाने के बजाय, पूरे 720 अंकों के लिए प्रयास करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

ड्रेस कोड ध्यान में रखकर एक दिन पहले अपनी ड्रेस तैयार कर लें

1. नीट ड्रेस कोड ( NEET Dress Code )

लड़कों के लिए ड्रेस कोड

नीट देने जा रहे लड़के आधी बाजू की शर्ट या फिर टीशर्ट पहनकर आएं। लंबी बाजू वाले कपड़े और ऊनी कपड़े पहनकर आने की अनुमति तो है पर उसके लिए पहले रिपोर्ट करना होगा। फ्रिस्किंग में लंबा समय लग सकता है इसलिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने से बचें।

- ट्राउजर या सिंपल पैंट पहनकर आएं। पैंट में जेब हो सकती है। कई चेनों वाले और बड़े बड़े बटनों वाले कपड़े न पहनें। मैटेलिक आइटम लाने की अनुमति नहीं है इसलिए मेटल बटन वाली जींस पहनकर आने से बचें। किसी भी ड्रेस में मेटल के बटन नहीं होने चाहिए।

लड़कियों के ड्रेस कोड

- महिलाएं आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहन सकती हैं। महिलाओं को भी लंबी बाजू वाले कपड़े और ऊनी कपड़े पहनकर आने की अनुमति तो है पर उसके लिए पहले रिपोर्ट करना होगा। फ्रिस्किंग में लंबा समय लग सकता है इसलिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने से बचें। बिना धातु की चेन या जिप वाला सामान्य पजामा पहनें।

- स्टूडेंट्स को जूते पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की ही अनुमति है। महिलाएं कम हील वाली सैंडल पहनकर आ सकती हैं।

- जूलरी पहनकर आना भी मना है। सन ग्लासेस, हाथ वाली घड़ी, टोपी पहनकर एग्जाम देने की अनुमति नहीं है।

- हेयर बैंड, कड़ा, ताबीज, बेल्ट, स्कार्फ, अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कमैरी, मेटेलिक आइटम अपने साथ न लाएं।

- ऐसा पजामा पहनें जिसमें धातु (मेटल) की चेन या जिप (जैसे साइड पॉकेट में) न लगी हो।

आस्था धर्म से जुड़ी वस्तुएं और अन्य कपड़े:

यदि आप हाथ में कोई धागा, कड़ा, अन्य धार्मिक वस्तुएं पहन रहे हैं या फुल स्लीव/ऊनी कपड़े पहनकर जा रहे हैं, तो आपको फ्रिस्किंग (चेकिंग) के लिए एंट्री टाइम पर बहुत जल्दी पहुंचना होगा।

नीट में सिर्फ इन चीजों को ले जाने की अनुमति, जानें डॉक्यूमेंट लिस्ट

- उम्मीदवार अपने नीट एडमिट कार्ड की दो कॉपियों के अलावा ऑरिजनल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य सरकार द्वारा जारी कोई फोटो आईडी प्रूफ भी लाएं।

- इस बार आपको अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जानी हैं।

- एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर आएं।

- अटेडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज का फोटो जरूर लाएं। फोटो का बैकग्राउंड सफेद हो। आवेदन पत्र में अपलोड जो किया था, वहीं फोटो हो।

- एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए परफॉर्मा में फोटो लगाएं। इसे एग्जाम हॉल में इनविजिलेटर को देना होगा।

- जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर फोटो चिपकाया हुआ और एक अन्य पासपोर्ट आकार का फोटो साथ नहीं लाएंगे, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। फोटो का बैकग्राउंड व्हाइट होना चाहिए।

- उम्मीदवार अपनी एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं।

नीट एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिकलेयरेशन फॉर्म व अंडरटेकिंग फॉर्म भी लाना होगा। यह भरा हुआ होना चाहिए।

1.30 बजे के बाद एंट्री नहीं

परीक्षा 2 बजे शुरू हो जाएगी। एंट्री आधा घंटा पहले तक यानी 1.30 बजे तक ही दी जाएगी। 1.30 बजे के बाद जो अभर्थी आएंगे, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इन चीजों की है सख्त मनाही, घड़ी नहीं पहन सकते

- किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस को लाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, घड़ी लाने की अनुमति नहीं है।

- कोई खाने की चीज भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।