नीट परीक्षा 2 चरणों में, प्रीलिम्स MBBS BDS BHMS सबके लिए कॉमन, मेन्स अलग अलग, समिति की सिफारिशें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

समिति ने कहा है कि नीट यूजी में सभी मेडिकल स्ट्रीम के लिए एक कॉमन प्रीलिम्स हो और खास कोर्स जैसे MBBS, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस समेत आयुष कोर्सेज, बीएससी नर्सिंग के लिए अलग मेन्स हो।

NEET UG exam
नीट परीक्षा

संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नीट यूजी और दूसरी बड़ी परीक्षाएं दो चरण में करानी चाहिए। इनके लिए प्री और मेन्स का फॉर्मेंट अपनाना चाहिए। शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की संसदीय समिति ने कहा कि एनटीए की परीक्षाओं में भरोसा सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय अखंडता का मामला है। एनटीए को अपनी बड़ी परीक्षाओं के लिए दो चरण वाले पैटर्न की संभावना पर विचार करना चाहिए। उदाहरण के लिए सभी मेडिकल स्ट्रीम के लिए एक कॉमन शुरुआती परीक्षा (प्रीलिम्स) हो और खास कोर्स (जैसे MBBS, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस समेत आयुष कोर्सेज, बीएससी नर्सिंग) के लिए अलग मुख्य परीक्षा (मेन्स) हो। इससे नर्सिंग या आयुष कोर्स में दाखिला चाहने वाले उम्मीदवार की परीक्षा और रैंकिंग MBBS में दाखिला चाहने वाले उम्मीदवार से अलग हो सकेगी और गैरजरूरी प्रतिस्पर्धा कम होगी।

संसदीय समिति ने गौर किया कि सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों को छांटने के लिए कई चरणों वाली प्रक्रिया अपनाई जाती है, जबकि NEET UG परीक्षा एक ही चरण की परीक्षा होती है। इसमें MBBS, BDS, नर्सिंग और AYUSH में एडमिशन के लिए 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं।

समिति ने शिक्षा विभाग को एक ऐसा संसदीय ढांचा पेश करने की सिफारिश की गई है, जो एनटीए की संसद के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करे। साथ ही पेपर लीक से बचाव के लिए समिति ने NTA को एक बड़ा, विविध और लगातार अपडेट होने वाला क्वेश्चन बैंक तैयार करने की सलाह दी है। क्वेश्चन बैंक तैयार करने और अनुवाद के कार्यों के लिए IIT, AIIMS और IIM जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद लेने की सिफारिश की गई है।

सेंटर पर देरी से पहुंचने वाले छात्रों को मिले राहत

समिति ने प्रक्रियागत मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कुछ मिनट की देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को अक्सर प्रवेश ही नहीं दिया जाता। ऐसे में समिति का मानना है कि कुछ वास्तविक कारणों से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंच सकते हैं। समिति का विचार है कि ऐसी व्यवस्था बने, जिसके तहत छात्रों को देर से पहुंचने का कारण दर्ज करने वाले लिखित वचनपत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा सके।

रैली की अनुमति न दे

अहम प्रतियोगी परीक्षाओं के दिन जिला प्रशासन को किसी भी रैली, जुलूस या जनसभा की अनुमति नहीं देनी चाहिए। ताकि यातायात सुचारू रहे और किसी भी परीक्षार्थी को बाहरी व्यवधानों का सामना न करना पड़े। राज्यसभा सदस्य मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में सुधार और उसे मजबूत बनाने से संबंधित रिपोर्ट में यह सिफारिश की। समिति ने सिफारिश की कि लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 में संशोधन कर जिला प्रशासन को परीक्षा के दिन किसी भी रैली, जुलूस या अन्य जनसभा की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया जाए।

परीक्षा के बीच में हस्ताक्षर नहीं करें निरीक्षक

परीक्षा के दौरान निरीक्षकों द्वारा हस्ताक्षर कराने और जांच संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने से उन छात्रों का ध्यान भटकता है, जो पहले से ही समय के दबाव में परीक्षा दे रहे होते हैं। समिति का विचार है कि ऐसी औपचारिकताओं के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले या समाप्त होने के बाद 15 मिनट का अलग समय निर्धारित किया जाए और परीक्षा की अवधि के बीच ये औपचारिकताएं पूरी न की जाएं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नीट 2 चरणों में, प्री MBBS BDS आयुष सबके लिए कॉमन, मेन्स अलग,क्या क्या सिफारिशें