51 साल के शख्स का MBBS में दाखिला, NEET में 720 में से 192 अंक, 2 PhD और MBA के बाद अब बनेंगे डॉक्टर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET MBBS Admission : फार्माकोलॉजी, 2 पीएचडी और एमबीए करने के बाद सुरेश कुमार ने एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का ख्बाव जिंदा रखा। अब 51 साल की उम्र में वे नीट पास कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट पाने में सफल हुए।

suresh kumar passed neet ug and got mbbs seat
51 साल के सुरेश कुमार का MBBS में दाखिला

NEET MBBS Admission : सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अगर जज्बा और जुनून हो तो किसी भी उम्र में ख्बाव पूरा किया जा सकता है। इसकी शानदार और ताजा मिसाल हैं तमिलनाडु के 51 वर्षीय सुरेश कुमार, जिन्होंने एक ऐसी उम्र में एमबीबीएस में दाखिला लिया है जब लोग अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे होते हैं। नागपट्टिनम जिले के सुरेश कुमार को 12वीं पास करने के 34 साल बाद सरकारी एमबीबीएस सीट पर एडमिशन मिला है। 1992 में 12वीं पास करने के बाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश न मिलने से उनका डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया था। लेकिन अब 51 वर्ष की उम्र में उन्होंने NEET परीक्षा पास कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट हासिल कर ली है। नागपट्टिनम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल उनके घर के पास ही है।

पेशे से डायग्नोस्टिक्स, पास है 2 पीएचडी और एमबीए की डिग्री

सुरेश कुमार पहले से काफी पढ़े लिखे व्यक्ति हैं। कुमार ने 1992 में 12वीं क्लास पास की थी पर उनका इरादा मेडिसिन करने का था लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली। फार्माकोलॉजी में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की। इसके बाद MBA किया और दो PhD डिग्रियां भी हासिल कीं। वर्तमान में वे डायग्नोस्टिक्स इंडस्ट्री में कार्यरत हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर के मेडिकल दाखिले में आयु सीमा खत्म किए जाने के बाद उन्होंने 2022 में पहली बार MBBS एंट्रेंस NEET UG दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद करीब डेढ़ साल की तैयारी के बाद उन्होंने 2026 में 720 में से 192 अंक हासिल कर दिव्यांग (PWD) कोटा के तहत नागपट्टिनम सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट प्राप्त की।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नागपट्टिनम जिले के वेलंकन्नी के रहने वाले कुमार अब अपनी 72 साल की मां के साथ रहने और लगभग 7km साइकिल चलाकर मेडिकल कॉलेज जाने की योजना बना रहे हैं। उनके बच्चे कक्षा 8वीं और 10वीं में हैं। उनकी पत्नी दुर्गा एक टीचर हैं। परिवार के सभी सदस्यों ने उनके इस फैसले में पूरा साथ दिया है। पत्नी दुर्गा ने कहा, "मुझे खुशी है कि वे अपने सपने को पूरा कर रहे हैं। पढ़ाई के लिए उम्र कोई क्राइटेरिया नहीं है।"

MBBS के बाद पीजी करेंगे

कुमार ने कहा कि वह MBBS के बाद पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री करना चाहते हैं और उन्होंने क्लिनिकल प्रैक्टिस और डायग्नोस्टिक्स के बीच फैसला नहीं किया है। उन्होंने दूसरे NEET कैंडिडेट्स को सलाह दी कि पहले कोई दूसरा कोर्स करें और अगर दिलचस्पी बनी रहे तो बाद में मेडिसिन में वापस आ जाएं।

सपने की दिशा में प्रयास

उन्होंने कहा कि नौकरी करने के बावजूद मैं रात में पढ़ाई करता था और विषय के संपर्क में रहने के लिए अपने बेटे को बायोलॉजी भी पढ़ाता था। उनकी पत्नी ने उन्हें नौकरी छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करने में बहुत मदद की।

चलने-फिरने की क्षमता हो गई सीमित

एक पुराने सड़क हादसे में उन्हें ऐसी चोट लगी थी, जिससे उनकी चलने-फिरने की क्षमता तो सीमित हो गई, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा। उनका कहना है कि वे कम उम्र के छात्रों के साथ पढ़ने के लिए उत्साहित हैं और मानते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। काम से लौटने के बाद वे पढ़ाई में समय लगाते थे और अक्सर रात 10 बजे से आधी रात तक पढ़ते थे।

पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का करते थे अभ्यास

अपनी तैयारी का अंदाजा लगाने के लिए वे पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करते थे और 2023 से 2025 तक हर साल अपनी प्रगति का आकलन करते थे। पहली बार असफल होने पर उन्होंने तमिल में परीक्षा दी थी, लेकिन दूसरी बार उन्होंने अंग्रेजी भाषा चुनी जो उनके 34 साल के पेशेवर अनुभव के अनुकूल थी और यह फैसला सफल रहा।

PWD सीटों के लिए सबसे कम उम्मीदवार

स्पेशल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की चेन्नई के तमिलनाडु गवर्नमेंट मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ऑफलाइन काउंसलिंग हुई, जबकि जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स ने ऑनलाइन रजिस्टर किया। ऑफलाइन काउंसलिंग स्पोर्ट्स कैटेगरी में 15 सीटों, एक्स-सर्विसमैन के बच्चों के लिए 11, PWD कैटेगरी के तहत 224 और 7.5% कोटे के तहत स्टूडेंट्स के लिए 614 सीटों के साथ शुरू हुई। 108 कैंडिडेट्स के साथ, PWD के लिए सबसे कम एप्लीकेंट्स थे। स्पोर्ट्स कैटेगरी में कॉम्पिटिशन बहुत कड़ा था, जहाँ 15 सीटों के लिए 280 कैंडिडेट्स ने मुकाबला किया। एक्स-सर्विसमैन कोटे के लिए 366 और 7.5% सरकारी स्कूल स्टूडेंट्स कोटे के तहत 3,806 स्टूडेंट्स थे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़51 साल के शख्स का MBBS में दाखिला, NEET में 192 अंक, पास है 2 PhD और MBA डिग्री