NEET UG : फिजियोथैरेपी दाखिले पर बड़ा ऐलान, नीट जरूरी पर कटऑफ पर्सेंटाइल नहीं, आयोग ने साफ किए योग्यता नियम

Feb 11, 2026 10:28 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

NEET UG : फिजियोथेरेपी कोर्स में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा देना जरूरी होगा लेकिन मिनिमम नीट कटऑफ पर्सेंटाइल की जरूरत नहीं होगी। NCAHP ने राज्यों, चयन समितियों व यूनिवर्सिटीज को यह जानकारी दी है।

NEET UG : फिजियोथैरेपी दाखिले पर बड़ा ऐलान, नीट जरूरी पर कटऑफ पर्सेंटाइल नहीं, आयोग ने साफ किए योग्यता नियम

NEET UG : फिजियोथेरेपी कोर्स में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा देना जरूरी होगा लेकिन मिनिमम नीट कटऑफ पर्सेंटाइल की जरूरत नहीं होगी। नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन्स (NCAHP) ने राज्यों को यह जानकारी दी है। टीओआई में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एनसीएएचपी ने राज्य की चयन समितियों, मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट और यूनिवर्सिटी को बताया है कि विद्यार्थियों को एकेडमिक ईयर के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की नीट यूजी परीक्षा में शामिल होना होगा। हालांकि एडमिशन को लेकर एप्लीकेशन जमा करने के लिए कोई मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स या कट-ऑफ पर्सेंटाइल की जरूरत नहीं होगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (या बॉटनी और जूलॉजी) में 50 फीसदी एग्रीगेट मार्क्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी व दिव्यांग उम्मीदवार के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी को मिलाकर मिनिमम एग्रीगेट मार्क्स 40 फीसदी होने चाहिए। सभी कैटेगरी के लिए इंग्लिश में पास मार्क जरूरी है।

तमिलनाडु सीएम ने पीएम मोदी को खत लिख जताया था विरोध

जनवरी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा जिसमें केंद्र सरकार से बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) और बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी (BOT) कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी में शामिल होना जरूरी करने वाले फ़सले को तुरंत वापस लेने की अपील की थी। उन्होंने आग्रह किया था कि यह सुनिश्चित करें कि बीपीटी और बीओटी दाखिलों से नीट को अलग रखा जाये और कहा कि प्रवेश संबंधी तौर-तरीके राज्यों के अधिकार क्षेत्र में ही रहने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि नीट में मात्र उपस्थित होना योग्यता का मानदंड तय करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक पात्रता या तो परीक्षा पास करने अथवा उसमें ज्यादा अंक प्राप्त करने के आधार पर निर्धारित की जाती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा था कि इस फैसले से देश के लाखों लोगों को कोचिंग लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

बीपीटी व बीओटी के लिए नीट यूजी देना जरूरी

अब देश में बीपीटी यानी बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी और बीओटी यानी बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी कोर्स में दाखिले के लिए नीट यूजी देना अनिवार्य है। ये व्यवस्था पूरे देशभर में लागू होगी। एडमिशन एकेडमिक ईयर 2026-27 से शुरू होंगे।

आपको बता दें कि एनटीए हर वर्ष नीट यूजी परीक्षा आयोजित करता है। नीट यूजी से देश भर में एमबीबीएस, बीएएमस, बीयूएमस, बीएसएमएस और बीएचएमस, बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (बीडीएस) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) कोर्सेज में दाखिले होते हैं। बहुत से संस्थानों में बीएससी नर्सिंग में दाखिला भी नीट यूजी स्कोर से होता है।

बीपीटी और बीओटी को छोड़कर अन्य पैरामेडिकल कोर्सेज में दाखिले कैसे होंगे

एनसीएएचपी ने यह साफ कर दिया है कि बीपीटी और बीओटी को छोड़कर अन्य पैरामेडिकल कोर्सेज में दाखिले संबंधित राज्य या संबंधित यूनिवर्सिटी कराएगी। प्राइवेट यूनिवर्सिटी बीपीटी और बीओटी को छोड़कर अन्य पैरामेडिकल कोर्सेज में दाखिले अपने स्तर पर लेंगे।

क्या हैं बीपीटी और बीओटी के योग्यता नियम

बीपीटी- पांच वर्षीय कोर्स (चार वर्ष प्लस एक साल की इंटर्नशिप)

- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी या जूलॉजी) के साथ 12वीं पास हो। एग्रीगेट 50 फीसदी हो (एससी एसटी व ओबीसी वर्ग के लिए 40 फीसदी)। इंग्लिश विषय में पास होना भी अनिवार्य।

- नीट यूजी का स्कोर हो।

बीओटी - पांच वर्षीय कोर्स (चार वर्ष प्लस एक साल की इंटर्नशिप)

- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी या जूलॉजी) के साथ 12वीं पास हो। एग्रीगेट 50 फीसदी हो (एससी एसटी व ओबीसी वर्ग के लिए 40 फीसदी)। इंग्लिश विषय में पास होना भी अनिवार्य।

- नीट यूजी का स्कोर हो।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।