Neet MBBS Cut off 2026: नीट यूजी कटऑफ 69 अंक बढ़ी, सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की राह मुश्किल

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Neet cut off 2026, MBBS Admission: नीट 2026 के बाद मेडिकल काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ काफी बढ़ गया है। सामान्य वर्ग के लिए यह 213 और आरक्षित वर्ग के लिए 177 अंक है, जिससे सरकारी कॉलेजों में मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है।

Neet cut off 2026 for MBBS Govt College
NEET UG Cut Off 2026

Neet cut off 2026 for MBBS Govt College: देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से MBBS करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की गई री-नीट (Re-NEET) परीक्षा के नतीजे और क्वालिफाइंग कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। इस साल के परिणाम चौंकाने वाले हैं क्योंकि कट-ऑफ मार्क्स में पिछले साल (2025) के मुकाबले एक बड़ा और भारी उछाल देखने को मिला है। इस बदलाव ने मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के बीच हलचल बढ़ा दी है।

MBBS की कुल सीटें: 1,36,939

नए सीट मैट्रिक्स के मुताबिक देशभर में 9,911 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी गई है। इसके बाद देश भर के 823 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है, जिसमें 63,296 सरकारी सीटें शामिल हैं। एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में 15% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीट, सभी AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं। वहीं, राज्य स्तर पर स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए होता है। राज्य कोटा में 85% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें शामिल होती हैं।

कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग कट-ऑफ में बड़ा बदलाव

इस साल परीक्षा देने वाले लगभग 20 लाख उम्मीदवारों में से 11.21 लाख छात्रों ने क्वालिफाई किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सामान्य (General) और EWS श्रेणी के लिए इस बार क्वालिफाइंग कट-ऑफ (50वां पर्सेंटाइल) 715 से 213 अंकों के बीच रहा है। वहीं, अगर हम पिछले साल 2025 की बात करें, तो यह महज 144 अंक था, यानी सीधे तौर पर 69 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

इसी तरह, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणियों के लिए भी प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो गई है। इन आरक्षित श्रेणियों के लिए 40वें पर्सेंटाइल के आधार पर कट-ऑफ रेंज 212 से 177 अंक तय की गई है, जो कि 2025 में 113 अंक थी। इसके अलावा, दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए भी योग्यता अंक बढ़े हैं, जहां सामान्य-PwBD का कट-ऑफ 212-194 अंक और OBC/SC/ST-PwBD का कट-ऑफ 193-177 अंकों के बीच रहा है। इस बार 10 हजार से अधिक छात्रों के 600+ मार्क्स आने से मुकाबला कड़ा हो गया है। इसके चलते सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों पर दाखिले की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

सरकारी MBBS सीट के लिए क्या है 'सेफ स्कोर'?

छात्रों को यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि क्वालिफाइंग कट-ऑफ पार करने का मतलब यह नहीं है कि आपको कॉलेज में सीट मिल ही जाएगी, बल्कि इससे आप केवल काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य बनते हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए वास्तविक 'एडमिशन कट-ऑफ' इससे कहीं अधिक होता है।

विशेषज्ञों और वर्तमान काउंसलिंग रुझानों के अनुसार, यदि आप सामान्य श्रेणी से हैं और ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत एक सुरक्षित सरकारी MBBS सीट चाहते हैं, तो आपका स्कोर 610 से 630+ अंकों के बीच होना चाहिए। वहीं, OBC उम्मीदवारों के लिए 590 से अधिक, SC श्रेणी के लिए 520 से अधिक और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 490 से अधिक अंकों को एक सुरक्षित स्कोर माना जा रहा है। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS नई दिल्ली में सामान्य वर्ग के लिए एडमिशन बंद होने का अनुमान 700 से अधिक अंकों पर लगाया जा रहा है।

क्यों बढ़ा इस बार कट-ऑफ?

इस भारी उछाल के पीछे मुख्य वजह री-नीट परीक्षा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन और पेपर का लेवल माना जा रहा है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET कटऑफ 69 अंक बढ़ी, सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की राह मुश्किल