NEET UG Counselling 2026: राजस्थान में MBBS की 7433 और BDS की 1536 सीटें, जानें कम फीस वाली कितनी सीटें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान NEET UG 2026-27 काउंसलिंग का पहला चरण 12 अगस्त से शुरू हो चुका है। MBBS-BDS प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। सीट अलॉटमेंट 22 अगस्त को होगा, जबकि 23-27 अगस्त तक स्लॉट के आधार पर रिपोर्टिंग होगी।

neet ug counselling 2026 rajasthan mbbs bds seats low fee seats
राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी

राजस्थान नीट यूजी मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने हाल ही में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम चरण का विस्तृत टाइमटेबल जारी किया था। ऐसे में 12 अगस्त से ही प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही राजस्थान मेडिकल डेंटल एडमिशन काउंसलिंग बोर्ड 2026 में प्रदेश की एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक राजस्थान की काउंसलिंग में 51 मेडिकल कॉलेज में 7433 एमबीबीएस और 17 डेंटल कॉलेज में 1536 बीडीएस सीट्स हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान काउंसलिंग में कम फीस वाले कितनी सीटें हैं?

राज्य में कम फीस वाली कितनी सीटें

राज्य में कम फीस वाली सीट्स की बात करें, तो राज्य में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज में 3735 सीट्स हैं, जबकि 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 3700 सीट्स हैं। हालांकि, सरकारी कॉलेजों की 3735 में से महज 2274 ही सरकारी यानी काफी कम फीस वाली सीट्स हैं, जबकि सरकारी कॉलेज में 991 मैनेजमेंट और 468 एनआरआई कोटे से सीट्स हैं।

बीडीएस की कम फीस वाली कितनी सीटें

वही, बीडीएस की बात की जाए, तो महज 86 सीटें सरकारी यानी कम फीस वाली हैं। ऑल इंडिया 15 फीसदी (सेंट्रल) कोटा काउंसलिंग में भी करीब 1000 सीट्स एमबीबीएस और डेंटल की सरकारी फीस वाली शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि दो सरकारी डेंटल कॉलेज हैं। जबकि प्राइवेट कॉलेज एमबीबीएस के 18 और डेंटल के 15 सीटें हैं।

एमबीबीएस की कितनी फीस

बताते चलें कि राजस्थान में फीस को लेकर अभी तक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बीते सालों के ट्रेंड को देखें, तो हर साल करीब 5 फीसदी के आसपास बढ़ोतरी होती है। बीते साल की फीस के अनुसार अनुमान लगाया जाए तो सरकारी कॉलेज से सरकारी यानी कम फीस वाली सीट पर करीब 5 लाख रुपए में पूरी एमबीबीएस हो जाती है। सरकारी कॉलेज में मैनेजमेंट कोटा पर यह फीस करीब 45 लाख से ज्यादा है। वहीं, एनआरआई सीट पर पुराने सरकारी कॉलेजों में 1.45 करोड़ रुपए है, जबकि राजमेस से चल रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज में एनआरआई की फीस 1.25 करोड़ के आसपास है। निजी मेडिकल कॉलेज में यह फीस 90 लाख से डेढ़ करोड़ के आसपास तक है।

17 अगस्त है आवेदन की अंतिम तारीख

जैसा कि राजस्थान NEET UG 2026-27 काउंसलिंग का पहला चरण 12 अगस्त से शुरू हो चुका है। MBBS-BDS प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। सीट अलॉटमेंट 22 अगस्त को होगा, जबकि 23-27 अगस्त तक स्लॉट के आधार पर रिपोर्टिंग होगी।

आवेदन प्रक्रिया की बात करें, तो अभ्यर्थियों को आवेदन के दोनों भाग (पार्ट 1 और पार्ट 2) भरना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 (शाम 4:00 बजे तक) तय की गई है। वहीं, फॉर्म को पूरी तरह अपलोड करने के लिए 17 अगस्त की रात 8:00 बजे तक का समय दिया गया है। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये और राजस्थान के मूल निवासी SC/ST उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये निर्धारित है।

महत्वपूर्ण तिथियां (पहले चरण के लिए)

- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 अगस्त 2026

- प्रॉविजनल सीट मैट्रिक्स जारी होना: 13 अगस्त 2026

- आवेदन और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026 (शाम 04:00 बजे तक)

- ऑनलाइन आवेदन (पार्ट 1 और पार्ट 2) सबमिट करने की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026 (रात 08:00 बजे तक)

- सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना: 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (शाम 06:00 बजे तक)

- ऑनलाइन चॉइस फिलिंग: 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे ऑटो-लॉक)

- प्रथम चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 22 अगस्त 2026

- ट्यूशन फीस जमा करना: 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (दोपहर 03:30 बजे तक)

- अलॉटेड कॉलेज डेस्क (SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) पर रिपोर्टिंग: 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (शाम 06:00 बजे तक, स्लॉट के आधार पर)

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET: राजस्थान में MBBS की 7433-BDS की 1536 सीटें, जानें कम फीस वाली कितनी सीटें