Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG Counselling 2025 MCC extended registration deadline till 16 October know revised schedule
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए 16 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन, राउंड 3 का नया शेड्यूल

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए 16 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन, राउंड 3 का नया शेड्यूल

संक्षेप: MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल बदल दिया गया है। अब अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2025 रात 11:55 बजे तक राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Tue, 14 Oct 2025 04:21 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल बदल दिया गया है। एमसीसी की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार अब अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2025 रात 11:55 बजे तक राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीट यूजी 2025 राउंड 3 काउंसलिंग का नया शेड्यूल-

1. राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन- 6 अगस्त 2025 (दोपहर 3 बजे तक)

2. राउंड 3 के लिए शुल्क भुगतान- 6 अगस्त 2025 (शाम 6 बजे तक)

3. राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन RESET- 6 अगस्त 2025 (दोपहर 12 बजे तक)

4. राउंड 3 चाॅइस फिलिंग- 7 अगस्त 2025 (सुबह 8 बजे तक)

5. राउंड 3 चाॅइस लाॅकिंग- 6 अगस्त 2025 (रात 8 बजे) से 7 अगस्त 2025 (सुबह 8 बजे तक)

6. राउंड 3 सीट प्रोसेसिंग- 7 से 8 अगस्त 2025

7. राउंड 3 रिजल्ट तिथि- 9 अगस्त 2025

8. राउंड 3 रिपोर्टिंग- 9 से 18 अगस्त 2025

अहम डॉक्यूमेंट-

1. 10वीं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

2. नीट स्कोर कार्ड

3. आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

4. मूल निवास प्रमाण पत्र

5. डोमिसाइल सर्टिफिकेट (अगर मांगा गया हो तो)

6. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

7. वैध पहचान प्रमाण

8. रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

9. स्कैन किये हुए हस्ताक्षर

10. ट्रांसफर सर्टिफिकेट

11. दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

NEET UG 2025 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: "यूजी मेडिकल काउंसलिंग" सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: NEET UG क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें या लॉग इन करें।

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म को भरें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5: जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (NEET स्कोरकार्ड, फोटो आईडी, श्रेणी प्रमाण पत्र, आदि)

स्टेप 6: कॉलेजों और कोर्सेज के लिए अपनी चाॅइस भरें और लॉक करें।

स्टेप 7: भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।