एमबीबीएस दाखिले में कोटे के लिए खेल, एक परिवार के 5 लाभार्थियों को सीट मिलने का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून
share

स्वतंत्रता सेनानी कोटे की नौ एमबीबीएस सीटों में से सात के उत्तराधिकारी प्रमाण पत्रों को लेकर शिकायत के बाद डीएम ने जांच बिठा दी है। स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सात अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों पर संदेह जताया।

MBBS admission
मेडिकल दाखिला

सीटें बंट गईं, दाखिले भी शुरू हो गए, लेकिन अब प्रमाण पत्रों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी कोटे की नौ एमबीबीएस सीटों में से सात के उत्तराधिकारी प्रमाण पत्रों को लेकर शिकायत के बाद डीएम ने जांच बिठा दी है। दरअसल, स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सात अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों पर संदेह जताया। साथ ही, दून में एक परिवार के पांच ‘उत्तराधिकारियों’ को सीट और कुछ प्रमाण पत्र अंतिम समय में जारी किए जाने पर भी सवाल उठाए। इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जांच के निर्देश दे दिए।

अब इन अभ्यर्थियों के स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। जांच में यह देखा जाएगा कि दाखिले के लिए लगाए गए प्रमाण पत्र नियमों के अनुरूप जारी हुए या नहीं। इसके बाद कार्रवाई हो सकेगी।

मुख्यमंत्री और मंत्री तक पहुंची शिकायत

दून मेडिकल कॉलेज के एक अभ्यर्थी के आवेदन को लेकर भी स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति ने सवाल उठाया। दावा है कि आवेदन में ऐसा प्रमाण पत्र नंबर दर्ज है, जो जारी ही नहीं हुआ। उपाध्यक्ष प्रदीप बहुगुणा ने मंत्री सुबोध उनियाल और डीएम को पत्र भेजे। जितेंद्र रघुवंशी ने भी मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाई है।

सत्यापन के बाद ही दाखिला

इस मामले में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने भी सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन से प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के बाद ही दाखिला दिया जाए। साथ ही एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि के नियमों के अनुसार ही दाखिला प्रक्रिया कराई जाए।

नौ में से पांच दाखिले, चार सीटें अगले चरण में

एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के अनुसार, पहले चरण में स्वतंत्रता सेनानी कोटे की नौ में से पांच सीटों पर अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया, जबकि चार सीटों को अगले चरण में शामिल किया जा रहा है।

विवि स्तर पर अभ्यर्थी की ओर से अपलोड दस्तावेज और आरक्षण के दावे के आधार पर सीट आवंटित होती है। कॉलेज स्तर पर सत्यापन का नियम है।

एमबीबीएस इंटर्न और पीजी का स्टाइपेंड जल्द ही बढ़ेगा

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस और पीजी डॉक्टरों का स्टाइपेंड जल्द बढ़ेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने अफसरों को इस संदर्भ में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इंटर्न के आंदोलन से कई अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को स्टाइपेंड बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया गया। इस पर अब विभागीय मंत्री ने शासन के अफसरों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस प्रस्ताव के अनुसार, एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़ाकर 30 हजार, जबकि पीजी का स्टाइपेंड 70 से बढ़ाकर एक लाख 10 हजार किया जाना है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक के लिए तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने आंदोलनरत इंटर्न डॉक्टरों से भी अपील की कि वह अपना आंदोलन खत्म करें। जल्द ही उनकी लंबित मांगों को पूरा कर लिया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एमबीबीएस दाखिले में कोटे के लिए खेल, एक परिवार के 5 लाभार्थियों को सीट मिलने का