NEET UG Exam: अगले साल से कंप्यूटर आधारित होगी नीट-यूजी, NTA तैयार करेगी नए हाई-टेक परीक्षा केंद्र

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
Follow us on Google News
share

सरकार ने अगले साल से NEET-UG को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) बनाने का फैसला किया है। NTA नए केंद्र बनाने के लिए AICTE मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थानों से 15 सितंबर तक तकनीकी ब्योरा जुटा रही है।

neet students
नीट परीक्षा

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET-UG) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने नीट-यूजी परीक्षा प्रणाली में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। अगले साल से यह परीक्षा पारंपरिक पेन-पेपर (ओएमआर शीट) पैटर्न के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए (NTA) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक परीक्षा सुधारों के तहत इस कदम को सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नए और सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की जरूरत

जब नीट-यूजी जैसी विशाल परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, तो लाखों अभ्यर्थियों को एक साथ सुरक्षित वातावरण में परीक्षा दिलाने के लिए देशभर में पर्याप्त और उच्च गुणवत्ता वाले परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी। इसी चुनौती से निपटने और देशभर में एक संतुलित परीक्षा नेटवर्क तैयार करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने हाथ मिलाया है।

इसके तहत एआईसीटीई ने अपने से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी तकनीकी विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और प्रबंधन विभागों से उनके बुनियादी ढांचे का पूरा ब्योरा मांगा है।

15 सितंबर तक संस्थानों को जमा करना होगा ब्योरा

एआईसीटीई ने सभी पात्र सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों को एक निर्धारित प्रारूप में 15 सितंबर तक अपनी उपलब्ध सुविधाओं की सही और पूर्ण जानकारी जमा करने के निर्देश दिए हैं। संस्थानों द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए। संस्थानों से मुख्य रूप से ये जानकारियां मांगी गई हैं-

कंप्यूटर संसाधन: संस्थान में उपलब्ध और पूरी तरह चालू स्थिति वाले कंप्यूटरों की सटीक संख्या।

आईटी ढांचा व नेटवर्क: कंप्यूटर लैब की स्थिति, नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी।

बिजली बैकअप: निर्बाध बिजली की आपूर्ति, जनरेटर और यूपीएस (UPS) पावर बैकअप की क्षमता।

सुरक्षा इंतजाम: परिसर और लैब्स में सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की कवरेज व अन्य सुरक्षा मानक।

खाली स्थान: केंद्र विकसित करने के लिए उपलब्ध खाली या अनुपयोगी जगह की पूरी डिटेल्स।

सरकारी संस्थानों में बनेंगे स्टैंडर्ड परीक्षा केंद्र

संस्थानों से प्राप्त जानकारी को एआईसीटीई द्वारा एनटीए के साथ साझा किया जाएगा। इसके आधार पर एनटीए उन सरकारी संस्थानों का मूल्यांकन करेगी जिन्हें भविष्य में मानक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

इससे न केवल दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज में ही सुरक्षित परीक्षा केंद्र की सुविधा मिलेगी, बल्कि निजी केंद्रों पर निर्भरता कम होने से फर्जीवाड़े और अव्यवस्था पर भी पूरी तरह लगाम लगेगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़अगले साल से कंप्यूटर आधारित होगी NEET UG, NTA तैयार करेगी नए परीक्षा केंद्र