NEET UG : नीट पेपर लीक केस में 2 और गिरफ्तार, एक डॉक्टर और दूसरा फिजिक्स टीचर, क्या था इनका रोल

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

सीबीआई ने नीट यूजी प्रश्न पत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार किए गये लोगों की कुल संख्या 13 हो गयी है।

NEET UG : नीट पेपर लीक केस में 2 और गिरफ्तार, एक डॉक्टर और दूसरा फिजिक्स टीचर, क्या था इनका रोल

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) प्रश्न पत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार किए गये लोगों की कुल संख्या 13 हो गयी है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि नीट-यूजी 2026 प्रश्न लीक मामले में डॉ. मनोज शिरुरे नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो लातूर का रहने वाला एक डॉक्टर है। उसने एक कोचिंग सेंटर के मालिक (जो खुद आरोपी है) के बेटे सहित तीन छात्रों को आरोपी पीवी कुलकर्णी से केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी।

गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो पुणे स्थित एक कोचिंग सेंटर, डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी (एपीएमए) में फिजिक्स फैकल्टी का मेंबर है। उसे नीट-यूजी 2026 परीक्षा के लीक हुए फिजिक्स के प्रश्न पत्र गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से मिले थे।

इस मामले में पूरी कड़ी और साजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सीबीआई ने अब तक 49 जगहों पर तलाशी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई चीजों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने यह मामला 12 मई, को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया था, जो नीट -यूजी 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक से संबंधित थी। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद, विशेष टीमें गठित की गयीं और देश भर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गयी। साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गयी।

अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विभिन्न विशेष टीमें आपस में तालमेल बिठाकर जांच को आगे बढ़ा रही हैं। जांच में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान के उन प्रश्नों के लीक होने के असली स्रोत का पता चला है, जिन्हें परीक्षा से पहले ही प्रसारित कर दिया गया था।

कोचिंग सेंटर संस्थापक की हिरासत बढ़ी

राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट परीक्षा लीक मामले में कोचिंग सेंटर के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की सीबीआई हिरासत एक दिन बढ़ा दी है। एजेंसी की मांग पर अदालत ने यह फैसला लिया। विशेष सीबीआई जज अजय गुप्ता की अदालत ने हिरासत बढ़ाते हुए कहा कि मामले में आगे की पूछताछ जरूरी है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि सह-आरोपियों से आमना-सामना कराने, सबूतों की बरामदगी और आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। मोटेगांवकर ‘रेणुकाई करियर सेंटर’ के संस्थापक हैं। उन्हें 17 मई की शाम महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया गया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।