
NEET UG : नीट में 3.61 लाख रैंक को BDS और 6.46 लाख रैंक वालों को BSc नर्सिंग, देखें खाली सीटों की फाइनल कटऑफ
NEET UG BDS BSc Nursing Cut off : एमसीसी यानी मेडिकल कॉउंसलिंग कमिटी ने बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की खाली बचीं सीटों पर दाखिले के लिए राउंड 5 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
NEET UG BDS BSc Nursing Cut off : एमसीसी यानी मेडिकल कॉउंसलिंग कमिटी ने बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की खाली बचीं सीटों पर दाखिले के लिए राउंड 5 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस राउंड में हिस्सा लिया था, वे रिजल्ट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीचे बीडीएस व बीएससी नर्सिंग दाखिले की फाइनल कटऑफ देखी जा सकती है। अगर बीएससी नर्सिंग ऑल इंडिया कोटा की बात करें तो इसमें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 96,496 तक रैंक वालों को दाखिला मिला है। बीडीएस में ऑल इंडिया कोटा में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 75671 रैंक वाले को दाखिला मिला है।
बीडीएस कटऑफ ( BDS Final Cut off )
कोर्स, कोटा, कैटेगरी , क्लोजिंग रैंक (कटऑफ)
बीडीएस ऑल इंडिया कोटा (AIQ)
अनारक्षित (जनरल ) 70,846
ओबीसी 72,138
ईडब्ल्यूएस 75,671
एससी 2,42,438
एसटी 3,61,901
बीडीएस ईएसआई कोटा , अनारक्षित 72,214
बीडीएस आईपीयू कोटा , अनारक्षित 66,493
डीम्ड यूनिवर्सिटी - 696226
सेंट्रल यूनिवर्सिटी - ओपन सीट कोटा - 46017
बीएससी नर्सिंग ( BSc Nursing Final Cut off )
ऑल इंडिया कोटा (AIQ)
अनारक्षित 1,05,672
ईडब्ल्यूएस 96,496
ओबीसी - 1,14,967
एसी - 2,27,058
बीएससी नर्सिंग ,
ईएसआई कोटा - ओबीसी - 3,25,819
ईडब्ल्यूएस - 92,489
एससी - 6,46,166
जिन अभ्यर्थियों को स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट अलॉट होगी और अगर वे उस सीट को जॉइन नहीं करेंगे, उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली जाएगी। स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर सीट जॉइन करनी होगी। स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों के साथ साझा की जाएगी, और ऐसे अभ्यर्थियों को राज्य काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में प्रवेश से डिबार कर दिया जाएगा।
देखें पूरी कटऑफ
एमसीसी ने कुछ दिनों पहले स्पेशल स्ट्रे राउंड का रिजल्ट जारी किया था। देखें एमबीबीएस की फाइनल कटऑफ क्या रही थी
एमबीबीएस
ऑल इंडिया कोटा - EWS कैटेगरी - 30921
ऑल इंडिया कोटा -OBC कैटेगरी -27421
ऑल इंडिया कोटा - जनरल कैटेगरी - 27360
ऑल इंडिया कोटा - एससी कैटेगरी - 139123
डीम्ड यूनिवर्सिटी पेड सीट्स कोटा - ओपन - 870603
ईएसआईसी कोटा एसटी कोटा - 661333
एनआरआई कोटा - 1143895
ओपन सीट कोटा - ओबीसी दिव्यांग - 1227396
ओपन सीट कोटा - एससी - 135568
MBBS सीटों में फिर से बंपर इजाफा होना तय, नए मेडिकल कॉलेजों के लिए आबादी का फॉर्मूला हटा
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में आबादी का फॉर्मूला हटा दिया है। आयोग ने 22 दिसंबर को जारी सूचना में कहा था मेडिकल सीटों पर आबादी का फार्मूला सत्र 2026-27 में लागू नहीं होगा। एनएमसी ने 2023 से प्रावधान किया था कि नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी देते समय 10 लाख की आबादी पर 100 एमबीबीएस सीटों का नियम लागू होगा। इससे दक्षिणी राज्यों में नए मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ हो गया है। एनएमसी ने 22 दिसंबर को सत्र 2026-27 के लिए नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसमें कहा गया है कि मेडिकल सीटों पर आबादी वाला यह फार्मूला सत्र 2026-27 के दौरान किए जाने वाले आवेदनों पर लागू नहीं होगा।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




