NEET UG : यहां MBBS की 96 सीटें खाली, फ्रॉड करके 11 लाख रैंक वालों ने ले लिया था एडमिशन

Sep 25, 2024 07:06 pm IST
Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

  • सुभारती मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट्स की मदद से एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन लेने का मामला सामने आया था। सबके एडमिशन रद्द हो गए। यहां अभी 96 सीटें खाली हैं।

NEET UG : यहां MBBS की 96 सीटें खाली, फ्रॉड करके 11 लाख रैंक वालों ने ले लिया था एडमिशन

यूपी के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। पहला राउंड खत्म होने के बाद दूसरे राउंड के लिए राज्य में एमबीबीएस कोर्स की 1,945 सीटें खाली हैं। वहीं बीडीएस कोर्स की 746 सीटें खाली हैं। ऐसे में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स की कुल 2,691 सीटें खाली हैं। दूसरे चरण की नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। मनपसंद सीटों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 26 सितंबर तक चलेगी। 28 सितंबर को सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट जारी होगा। रिजल्ट से पहले यूपी नीट यूजी का सीट मैट्रिक्स जारी किया गया है जिसके मुताबिक हाल ही में सुर्खियों में आए मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 96 सीटें खाली हैं।

सुभारती मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट्स की मदद से एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन लेने का मामला सामने आया था। यहां बौद्ध धर्म के अल्पसंख्यक कोटे का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर 17 स्टूडेंट्स ने एमबीबीएस में एडमिशन ले लिया था। लेकिन जब दस्तावेजों की जांच हुई तो 17 में से 8 विद्यार्थियों का दाखिला रद्द कर दिया गया जबकि 9 ने खुद ही सीट छोड़ दी। जिस स्टूडेंट्स के एडमिशन रद्द हुए उनकी सीटों को सेकेंड राउंड काउंसलिंग में मिलाया गया।

नीट यूजी स्टेट कोटे के तहत राउंड 1 में अल्पसंख्यक कोटे में कुल 22 सीटें थीं। इनमें से 17 सीटों पर नीट यूजी अभ्यर्थियों ने अल्पसंख्यक कोटे का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर एडमिशन लिया था । शिकायत के बाद चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने फर्जी सर्टिफिकेट्स की जांच का आदेश दिया था।

कौन थे वो छात्र जिनका दाखिला रद्द हुआ

मेडिकल बोर्ड ने उन उम्मीदवारों की सूची भी साझा की है जिनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। पीडीएफ फाइल में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर और रैंक शामिल है।

स्टूडेंट का नाम नीट रैंक

अंजलि 699371

अनन्या सिंह 876670

सिया पराशर 880390

परीक्षित राज 972639

दीक्षा आजाद 996654

ऋतिक सिंह 1160188

दीपांशु धनकड़ 1163361

आहान गौतम 1195542

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।
अगला लेख