NEET: नीट में सेंधमारी के बाद पीएमसीएच के 88 MBBS विद्यार्थी जांच के दायरे में
नीट में स्कॉलर गैंग की सेंधमारी के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमबीबीएस के 88 छात्र जांच के घेरे में हैं। इन छात्रों पर अब स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है। अब नीट के दिन क्लास में गैरहाजिर थे।

नीट में स्कॉलर गैंग की सेंधमारी के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के एमबीबीएस के 88 छात्र जांच के घेरे में हैं। इन छात्रों पर अब स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है। विभाग ने पीएमसीएच प्रशासन से इन छात्रों की पूरी जानकारी मांगी है जो उपलब्ध करा दी है। इस सूची में एमबीबीएस के वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 सत्र के छात्र शामिल हैं। सभी छात्रों के सत्र के अनुसार रोल नंबर भी विभाग को भेज दिए गए हैं।
ये छात्र 21 जून को आयोजित नीट-यूजी 2026 के दौरान कॉलेज परिसर में उपस्थित नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने सभी सत्रों के छात्रों को नीट के दौरान दो से पांच बजे तक कॉलेज परिसर में ही रहने का आदेश दिया था। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य द्वारा एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया था। इसके बावजूद कई मेडिकल छात्र अनुपस्थित रहे।
पीएमसीएच सूत्रों के अनुसार नीट के दिन सबसे अधिक 2024 बैच के 39 मेडिकल के छात्र अनुपस्थित थे। इसके अलावा 2023 बैच के 19 छात्र भी कॉलेज परिसर में मौजूद नहीं थे। इन छात्रों ने अनुपस्थिति का कोई कारण भी नहीं बताया है। पीएमसीएच प्रशासन द्वारा इन छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। इनमें से तीन-चार छात्रों को छोड़कर अब तक किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
- नीट के दौरान दो से पांच बजे तक कॉलेज परिसर में रहने का आदेश दिया गया था
- कॉलेज प्राचार्य ने सेमिनार का आयोजन भी किया था, फिर भी गैरहाजिर रहे छात्र
- पीएमसीएच प्रशासन इन छात्रों को जारी कर चुका है कारण बताओ नोटिस
अभिभावकों को भेजा जाएगा नोटिस
पीएमसीएच प्रशासन इन सभी छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करेगा। सभी अभिभावकों को छात्रों की अनुपस्थिति की सूचना दी जाएगी और उन्हें नोटिस भी भेजा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच से सभी छात्रों के नामांकन से जुड़ी पीडीएफ फाइल और अनुपस्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


