NEET में 687 अंक, रैंक भी धाकड़, ठुकरा दी AIIMS की MBBS सीट, BDS चुनने के फैसले ने चौंकाया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शिवांश की NEET UG AIR 152वीं रही जिसमें उन्हें एम्स जोधपुर, एम्स भुवनेश्नर, जिपमर जैसे बड़े बड़े नामी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीट पर दाखिला मिल जाता। लेकिन उन्होंने इन सबको ठुकराकर बीडीएस कोर्स चुना है।

shivansh
परिवार के साथ शिवांश आनंद

MCC NEET UG Round 1 Seat Result : हर साल करीब 20 से 21 लाख विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी देते हैं। आमतौर पर सबका एक ही टारगेट होता है एमबीबीएस सीट हासिल कर डॉक्टर बनना। लेकिन देश में सिर्फ 1.36 लाख एमबीबीएस सीटें होने के चलते अधिकांश के सपने टूट जाते हैं। कुछ ईयर ड्रॉप कर फिर से नीट की तैयारी में जुट जाते हैं, कुछ समझौता कर बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीफार्मा या बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्स की राह पकड़ लेते हैं। लेकिन इस बार नीट यूजी 2026 में एक ऐसा उम्मीदवार सामने आया है जिसने शानदार मार्क्स और धाकड़ रैंक आने के बावजूद सरकारी एमबीबीएस की सीट ठुकरा दी और बीडीएस कोर्स की राह चुन ली क्योंकि उनकी दिलचस्पी डेंटिस्ट बनने में थी। यहां बात हो रही है शिवांश आनंद की जिन्होंने नीट यूजी 2026 में 720 में से 687 अंक हासिल किए।

कहां मिली बीडीएस सीट

शिवांश आनंद की ऑल इंडिया रैंक 152वीं रही जिसमें उन्हें एम्स जोधपुर, एम्स भुवनेश्नर, जिपमर जैसे बड़े बड़े नामी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीट पर दाखिला मिल जाता। लेकिन उन्होंने इन सबको ठुकराकर बीडीएस कोर्स चुना है और डेंटिस्ट बनने का फैसला लिया है। हाल ही में एमसीसी नीट यूजी ऑल इंडिया काउंसलिंग राउंड 1 के रिजल्ट में उन्हें प्रतिष्ठित ऑल इंडिया मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली में बीडीएस सीट अलॉट हुई है।

उन्होंने अपने फैसले पर कहा कि बीडीएस कोर्स को कमतर आंकना गलत है। डेंटल सर्जन बनने के लिए डेंटिस्ट्री मेडिकल, इंजीनियरिंग और आर्टिस्ट्री-तीनों का ज्ञान जरूरी होता है। यह ऐसा क्षेत्र है, जहां सीखने, नए प्रयोग करने और खुद कुछ नया करने के भरपूर अवसर हैं। कुछ दिन पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में शिवांश ने कहा था, 'ऑल इंडिया 152 रैंक मिलने के कारण मेरा MBBS में भी दाखिला हो सकता है, पर मुझे डेंटल साइंस की फील्ड में कैरियर बनाना है। इसलिए मैं BDS करूंगा। मेरा मानना है कि डेंटिस्ट्री मेडिकल, इंजीनियरिंग और आर्टिस्ट्री तीनों का कॉम्बिनेशन (मिश्रण) है। ऐसे में इनोवेशन के साथ बहुत कुछ करने का मौका इस फील्ड में मुझे ज्यादा दिखता है।'

माता पिता दोनों डेंटल सर्जन

शिवांश कहते है कि अभी डेंटल का क्षेत्र असंगठित है। गली मोहल्लों में डेंटिस्ट क्लीनिक है पर अपोलो, मेदांता जैसे बड़े डेंटल चेन देखने को नहीं मिलते। ऐसे में मार्केट में इसका बहुत स्कोप है। इसके अलावा मेरे मम्मी पापा दोनों ही डेंटल सर्जन है और उनकी डेंटल क्लीनिक की चेन है। ऐसे में कई सालों से इस फील्ड में उन्हें काम करते देखा है और यही मकसद है कि मैं भी इसी फील्ड में करियर बनाना चाह रहा हूं। शिवांश के पिता डॉ. अमित आनंद कहते हैं कि शिवांश डॉक्टरी के माहौल में ही बढ़ा हुआ है । खुशी है कि वो सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

फैमिली में अब तक सभी डॉक्टर

शिवांश के बाबा डॉ.आशुतोष गुप्ता कहते है कि यह पूरे परिवार के गर्व का विषय है। शिवांश की सफलता में इसके मां-बाप और टीचर्स का बहुत योगदान रहा है। मैं खुद जनरल सर्जन हूं। वाइफ गायनी डॉक्टर है। बेटी और दामाद डेंटल सर्जन है। बेटा और बहू दोनों डेंटल सर्जन है। उनके क्लीनिक की चेन है। अब थर्ड जनरेशन भी डॉक्टर बनेगी। अब तक सभी डॉक्टर ही है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET में 687 अंक, ठुकरा दी AIIMS की MBBS सीट, BDS चुनने के फैसले ने चौंकाया