NEET UG : बिहार के शिक्षक के 4 बेटों का कमाल, क्रैक की नीट परीक्षा

लाइव हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड के समस्तीपुर गांव में चार सगे भाइयों ने नीट परीक्षा क्रैक कर शानदार मिसाल कायम की है। इन भाइयों के पिता विनोद कुमार पेशे से शिक्षक हैं।

4 sons of Bihar teacher cracked NEET
बिहार के शिक्षक के 4 बेटों का कमाल, क्रैक की नीट परीक्षा

बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड के समस्तीपुर गांव में चार सगे भाइयों ने नीट परीक्षा क्रैक कर शानदार मिसाल कायम की है। इन भाइयों के पिता विनोद कुमार पेशे से शिक्षक हैं। चारों बेटों अनुज कुमार, आशुतोष कुमार, ऋषिकांत और मणिकांत ने नीट यूजी क्वालीफाई कर मेडिकल फील्ड में कदम रखा है। इस उपलब्धि पर चारों भाइयों को एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट को सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड और समाज का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और गणमान्य अतिथियों ने चारों डॉक्टरों को अंगवस्त्र प्रदान किया और मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

आशुतोष आईजीआईएमएस पटना में और अनुज हरियाणा में डेंटिस्ट हैं, दोनों सेकंड ईयर के छात्र हैं, जबकि ऋषिकांत और मणिकांत 2026 में नीट क्वॉलिफाई किए हैं, अभी कॉलेज अलॉट नहीं हुआ है।

बिहार में JEE और NEET कोचिंग का बढ़ा दायरा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने JEE और NEET मुफ्त कोचिंग का दायर बढ़ा दिया है। बिहार बोर्ड ने अपने प्रोग्राम का दायरा राज्य भर के 155 चुने हुए सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों तक बढ़ाया है। इस पहल के बारे में BSEB के चेयरमैन त्यागराजन एसएम ने जानकारी दीष उन्होंने बताया कि मुफ्त कोचिंग प्रोग्राम छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह प्रोग्राम शुरू में दो जगहों - बांकीपुर गर्ल्स स्कूल और पटना कॉलेजिएट पर चलाया गया था। जहां रहने की सुविधा भी दी गई थी। इन सेंटर्स पर छात्रों को मुफ्त रहने और खाने की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक क्लासरूम और अनुभवी शिक्षकों के जरिए अच्छी शिक्षा भी दी गई।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार के शिक्षक के 4 बेटों का कमाल, क्रैक की नीट परीक्षा