एमबीबीएस दाखिले वाले 370 संदिग्ध नीट अभ्यर्थी जांच के घेरे में, सर्टिफिकेट में गोलमाल का शक

लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून
share

NEET UG MBBS Admission 2026 सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बहुगुणा ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची सौंपकर स्थायी निवास समेत तमाम प्रमाण-पत्रों की पड़ताल की मांग उठाई।

Counselling
काउंसलिंग

NEET UG MBBS Admission 2026: उत्तराखंड में नीट यूजी स्टेट कोटे की एमबीबीएस सीटों पर दाखिलों को लेकर छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच का दायरा बढ़ गया है। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बहुगुणा ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची सौंपकर स्थायी निवास समेत तमाम प्रमाण-पत्रों की पड़ताल की मांग उठाई। इस पर मंत्री ने जिलाधिकारियों से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। उनका कहना है कि जांच के बाद वास्तविक हकदारों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी कोटे से प्रवेश पाने वाले पांच अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र फर्जी मिले थे। इनके प्रवेश निरस्त किए गए और स्थायी निवास प्रमाणपत्र भी रद्द किए गए।

एक ही स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर तीन-तीन दावे

इस मामले में आरोपी तृप्ति, परी और खुशी ने स्वतंत्रता सेनानी धर्मवीर वर्मा पुत्र खजान सिंह की पोती होने का दावा किया था। तीनों के प्रमाणपत्रों में अलग पते दर्ज थे। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाण-पत्र में राजीवनगर, कंडोली, स्थायी निवास में डांडीपुर मोहल्ला और मौजूदा पते हरिद्वार और मुजफ्फरनगर दर्ज थे। पहले चरण में नौ में से सात सीटें अपात्र अभ्यर्थियों को जारी हो गईं।

पतों की पड़ताल में भी उठे कई गंभीर सवाल

बहुगुणा के मुताबिक, कई छात्रों ने अंतिम समय में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र हासिल किए। ऑनलाइन प्रमाण-पत्रों के नंबर के आधार पर पतों की पड़ताल की गई। 21/1 राजीव नगर, तरली कंडोली पते पर वहां स्वतंत्रता सेनानी का परिवार नहीं मिला। बहुगुणा के अनुसार, वहां एक बुजुर्ग ने धर्मवीर वर्मा के परिवार तक पहुंचाया। इस परिवार के सदस्य अमन ने बताया कि उनके ताऊ का नाम धर्मवीर था, मगर वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं थे और सर्वे ऑफ इंडिया में वाहन चालक थे। परिवार के अनुसार, उनके दो बेटे थे, जिनमें एक सेलाकुई में रहता है और दूसरे का निधन हो चुका है।

सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र अब जिलों से सत्यापित कराए जाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग कराई जाएगी। -प्रो. विजय जुयाल, परीक्षा नियंत्रक, एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि

बाहर के राज्यों से प्रदेशमें पढ़ाई का मुद्दा भी उठा

बहुगुणा ने दावा किया कि सूची में शामिल कुछ अभ्यर्थियों ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बिहार, यूपी, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से की है। उनका सवाल है कि ऐसे मामलों में उत्तराखंड के स्थायी निवास और आरक्षण प्रमाण पत्र किस आधार पर जारी हो गए।

दूसरे चरण के दाखिले की आज अंतिम तिथि

एमबीबीएस दाखिले के दूसरे चरण की काउंसलिंग में 19 सितंबर को प्रवेश की अंतिम तारीख है। इसके बाद पहले और दूसरे चरण में हुए सभी दाखिलों के दस्तावेजों का सत्यापन एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय अपने स्तर पर जिलावार करवाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एमबीबीएस दाखिले वाले 370 संदिग्ध नीट अभ्यर्थी जांच के घेरे में