NEET UG 2026: नीट यूजी का फाइनल सिलेबस जारी, देखें आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट
NEET UG 2026 syllabus : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 का सिलेबस जारी कर दिया है। अपडेटेड नीट सिलेबस आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्रों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

NEET UG 2026 syllabus : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 का सिलेबस जारी कर दिया है। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) के यूजीएमईबी की मुहर व सिफारिश के बाद यह सिलेबस जारी किया गयाहै। अपडेटेड नीट सिलेबस आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्रों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। एनटीए ने अभी तक नीट यूजी 2026 परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि पिछले साल के ट्रेंड से पता चलता है कि परीक्षा मई के पहले रविवार को आयोजित की जाएगी, यानी 2026 में 3 मई को। इससे पहले एनएमसी के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी) ने नया सिलेबस जारी करते हुए छात्रों के लिए आवश्यक पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था।
नीट यूजी सिलेबस 2026 में कोई बदलाव नहीं
नीट यूजी 2026 के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिलेबस 2026 में फिजिक्स में कुल 20 यूनिट, केमिस्ट्री में 20 और बायोलॉजी में 10 यूनिट बताई गई हैं। पिछले ट्रेंड्स के अनुसार नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। नीट यूजी 2026 परीक्षा की तारीख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित करेगी।
नीट अभ्यर्थी अपडेट कर लें अपना आधार व कैटेगरी सर्टिफिकेट
एनटीए ने नीट यूजी 2026 का फॉर्म व नोटिफिकेशन जारी करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद अहम एडवाइजरी जारी की है। एनटीए ने इसमें उम्मीदवारों से नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले अपने डॉक्यूमेंट्स अपडेट करवाने को कहा गया है। जो छात्र नीट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, उन्हें अभी अपने आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट करवा लेने चाहिए। आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि कक्षा 10वीं सर्टिफिकेट से मैच होनी चाहिए। यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है ताकि एप्लीकेशन प्रोसेस बिना किसी गड़बड़ी और शिकायत के आसानी से पूरा हो सके। कैंडिडेट्स को यह पक्का करना होगा कि उनके डॉक्यूमेंट्स अपडेटेड और वैलिड हों।
इन डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने की जरूरत है -
आधार कार्ड में ये डिटेल्स वैलिड और अपडेट होनी चाहिए-
नाम
जन्म तिथि
लिंग
फोटो
पता
बायोमेट्रिक जानकारी
अभ्यर्थी आधार से जुड़ी डिटेल्स अपडेट करने के लिए वेबसाइट https://uidai.gov.in/ या https://myaadhaar.uidai.gov.in की मदद लें।
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ओबीसी एनसीएल वर्ग के अभ्यर्थी ध्यान रखें कि उनके कैटेगरी सर्टिफिकेट वैलिड और अपडेट हों।
नीट यूजी 2026 का फॉर्म भरने से पहले ही तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
अभ्यर्थी के बाएं और दाएं अंगूठे का निशान
पोस्टकार्ड आकार में फोटो
पासपोर्ट आकार में फोटो
कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र
पासपोर्ट आकार में फोटो
कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र
दूतावास/नागरिकता प्रमाण पत्र
क्या होती है नीट परीक्षा
आपको बता दें कि एनटीए हर वर्ष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट का आयोजन करता है। नीट यूजी से देश भर में एमबीबीएस, बीएएमस, बीयूएमस, बीएसएमएस और बीएचएमस, बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (बीडीएस) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) कोर्सेज में दाखिले होते हैं। एमबीबीएस कोर्स के लिए 1.28 लाख सीटें हैं। देश भर से करीब 24 लाख स्टूडेंट्स इसमें आवेदन करते हैं।
फेस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तैयारी
एनटीए 2026 से नीट और जेईई जैसी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में पहचान सत्यापन के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए लाइव फोटो खींचने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 2025 की नीट में यूआईडीएआई ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का पायलट परीक्षण 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' दिल्ली के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर किया था।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




