Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG 2026 syllabus : NMC released updated and revised neet syllabus know changes physics chemistry biology mbbs
NEET UG 2026 : नीट परीक्षा अगले साल से नए सिलेबस से, 11-12वीं के कोर सिलेबस पर होगा फोकस

NEET UG 2026 : नीट परीक्षा अगले साल से नए सिलेबस से, 11-12वीं के कोर सिलेबस पर होगा फोकस

संक्षेप:

NEET UG 2026 syllabus : एनएमसी ने नीट यूजी का अपडेटेड सिलेबस जारी किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए सिलेबस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 11-12वीं के कोर सिलेबस पर फोकस किया गया है। अब गहरी समझ की जरूरत होगी।

Dec 24, 2025 06:19 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

NEET UG 2026 syllabus : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नीट यूजी परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है। एनएमसी ने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से संबंधित नए सिलेबस का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया कि इस बदलाव का मकसद क्या है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नए सिलेबस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 11-12वीं के कोर सिलेबस पर फोकस किया गया है। नए सिलेबस से उन उम्मीदवारों को फायदा होने की उम्मीद है जो इन विषयों की गहरी समझ रखते हैं। जबकि कोचिंग से रटने वाले उम्मीदवारों को नया सिलेबस हतोत्साहित करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

nmc.org.in पर उपलब्ध है नीट सिलेबस का नोटिस

2026 में होने वाली नीट परीक्षा नए सिलेबस के अनुसार होगी। एनएमसी के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी) ने नया सिलेबस जारी करते हुए छात्रों के लिए आवश्यक पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है। ताकि नए साल में इस सिलेबस से छात्र तैयारी कर सकें। नीट यूजी 2026 के लिए अपडेटेड सिलेबस टाइटल वाले एक ऑफिशियल नोटिस में एनएमसी ने कहा कि 2026-27 एकेडमिक सेशन को लेकर स्टडी मटीरियल और नीट एग्जाम की तैयारी के लिए अपडेटेड सिलेबस एनएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट nmc.org.in पर उपलब्ध है।

पिछले ट्रेंड्स के अनुसार नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। नीट यूजी 2026 परीक्षा की तारीख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित करेगी।

ये भी पढ़ें:नीट में 12 लाख तक की रैंक वालों को मिली MBBS सीट, खाली सीटों का रिजल्ट जारी

क्या होती है नीट परीक्षा

आपको बता दें कि एनटीए हर वर्ष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट का आयोजन करता है। नीट यूजी से देश भर में एमबीबीएस, बीएएमस, बीयूएमस, बीएसएमएस और बीएचएमस, बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (बीडीएस) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) कोर्सेज में दाखिले होते हैं। एमबीबीएस कोर्स के लिए 1.28 लाख सीटें हैं। देश भर से करीब 24 लाख स्टूडेंट्स इसमें आवेदन करते हैं।

फेस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तैयारी

एनटीए 2026 से नीट और जेईई जैसी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में पहचान सत्यापन के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए लाइव फोटो खींचने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 2025 की नीट में यूआईडीएआई ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का पायलट परीक्षण 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' दिल्ली के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।