NEET UG 2026: राउंड 2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन; जानें पूरी प्रक्रिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उम्मीदवारों को कॉलेज और कोर्स चुनने से पहले राउंड 2 की सीट मैट्रिक्स अच्छी तरह से देख लें। इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का सिलेक्शन अपनी प्रायोरिटी से करें। इसके अलावा समय सीमा के भीतर च्वाइस लॉक भी कर लें।

neet ug 2026 round 2 counselling schedule registration process
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 के सेकेंड राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 3 से 8 सितंबर 2026 तक होगा। वहीं, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को होगी, जबकि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। ऐसे में अब उन स्टूडेंट्स की तैयारी तेज हो गई है, जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिल पाई थी या बेहतर कॉलेज और कोर्स की उम्मीद में दूसरे राउंड में शामिल होना चाहते हैं।

NEET UG 2026 राउंड 2 काउंसलिंग: महत्वपूर्ण तारीखें

प्रक्रिया- तारीख

रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान- 3 से 8 सितंबर 2026

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग- 3 से 9 सितंबर 2026

सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया- 9 से 10 सितंबर 2026

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 11 सितंबर 2026

रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग- 12 से 18 सितंबर 2026

ज्वाइन करने वाले उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन- 19 सितंबर 2026

NEET UG राउंड 2 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

1. सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।

4. आवेदन फॉर्म पूरा भरें और फीस का भुगतान करें।

5. इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करें।

6. भरी गई च्वाइस को ध्यान से चेक करके सबमिट करें।

7. निर्धारित समय सीमा के भीतर च्वाइस लॉक कर दें।

च्वाइस फिलिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि उम्मीदवारों को कॉलेज और कोर्स चुनने से पहले राउंड 2 की सीट मैट्रिक्स अच्छी तरह से देख लें। इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का सिलेक्शन अपनी प्रायोरिटी से करें। इसके अलावा समय सीमा के भीतर च्वाइस लॉक भी कर लें। अगर कोई उम्मीदवार च्वाइस लॉक नहीं करता है, तो च्वाइस लॉकिंग विंडो बंद होने के बाद उसकी च्वाइस अपने आप लॉक हो जाएगी। एक बार च्वाइस लॉकिंग की आखिरी तारीख खत्म हो जाने के बाद उम्मीदवार अपनी च्वाइस में बदलाव या उनका क्रम बदल नहीं सकेंगे। इसलिए लॉक करने से पहले सभी विकल्पों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।

किन आधारों पर होगी सीट अलॉटमेंट?

राउंड 2 में अंतिम सीट अलॉटमेंट उम्मीदवारों द्वारा भरी गई च्वाइस, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग के लिए लागू अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG 2026: राउंड 2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन