NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, एक गलती और फॉर्म हो सकता है रिजेक्ट, इन बातों का रखें ध्यान

Feb 08, 2026 02:31 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट में गलती हुई तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है इसलिए आवेदन से पहले नियम जरूर पढ़ें।

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, एक गलती और फॉर्म हो सकता है रिजेक्ट, इन बातों का रखें ध्यान

NEET UG 2026 Registration: अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नीट यूजी 2026 आपके लिए सबसे बड़ा पड़ाव है। आज से नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी हजारों फॉर्म सिर्फ एक छोटी-सी गलती की वजह से रिजेक्ट हो सकते हैं। खासतौर पर फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करते वक्त जरा-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लाइव: क्या कहा एनटीए ने

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने साफ किया है कि नीट यूजी 2026 के आवेदन में सभी दस्तावेज तय फॉर्मेट और साइज में ही अपलोड करने होंगे। एजेंसी ने आधार कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट को लेकर भी जरूरी सलाह जारी की है। जिन उम्मीदवारों का आधार अपडेट नहीं है या जिनके कैटेगरी सर्टिफिकेट नए सत्र के हिसाब से नहीं बने हैं, उन्हें तुरंत यह काम पूरा करने को कहा गया है।

फोटो और सिग्नेचर को लेकर सबसे ज्यादा गड़बड़ी

नीट यूजी फॉर्म रिजेक्ट होने की सबसे बड़ी वजह फोटो और सिग्नेचर का गलत साइज या गलत तरीका होता है। एनटीए ने इस बार भी बिल्कुल साफ निर्देश दिए हैं कि पासपोर्ट साइज फोटो सफेद बैकग्राउंड में होनी चाहिए, चेहरे का करीब अस्सी फीसदी हिस्सा दिखना चाहिए और दोनों कान साफ नजर आने चाहिए। पोस्टकार्ड साइज फोटो चार गुणा छह इंच की होनी चाहिए और उसका बैकग्राउंड भी सफेद ही होना जरूरी है। सिग्नेचर काले पेन से सफेद कागज पर किया हुआ होना चाहिए और ध्यान रखें कि नाम पूरे बड़े अक्षरों में न लिखा जाए। अंगूठे और उंगलियों के निशान साफ होने चाहिए, धुंधले या कटे हुए निशान मान्य नहीं होंगे।

सर्टिफिकेट अपलोड करते वक्त रखें खास ध्यान

नीट यूजी 2026 के फॉर्म में सभी सर्टिफिकेट मूल दस्तावेज़ से स्कैन करके ही अपलोड करने होंगे। दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र जन्मतिथि के सबूत के तौर पर जरूरी है, इसलिए इसमें कोई गलती नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को सत्र 2026-27 के लिए मान्य कैटेगरी सर्टिफिकेट ही देना होगा। दिव्यांग कोटे से आवेदन करने वालों के लिए पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट जरूरी है। एनआरआई, ओसीआई और विदेशी उम्मीदवारों को नागरिकता से जुड़ा प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। स्थायी और वर्तमान पते के प्रमाण के लिए आधार, पासपोर्ट या वोटर पहचान पत्र में से कोई एक मान्य होगा।

NEET UG 2026 की जरूरी तारीखें

नीट यूजी 2026 की आधिकारिक सूचना 7 फरवरी 2026 को जारी की गई है। इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है और 8 मार्च 2026 तक चलेगी। मार्च के दूसरे हफ्ते में करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार कुछ सीमित जानकारियों में सुधार कर सकेंगे। प्रवेश पत्र अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में जारी होने की संभावना है, जबकि परीक्षा तीन मई 2026 को अस्थायी रूप से तय मानी जा रही है।

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नया रजिस्ट्रेशन करके आवेदन संख्या बनानी होगी। इसके बाद शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी और अधिकतम चार परीक्षा शहर चुनने का विकल्प मिलेगा।

दस्तावेज अपलोड करते समय फोटो, सिग्नेचर और पीडीएफ फाइल का साइज एक बार फिर जांच लेना जरूरी है। फीस जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें, क्योंकि काउंसलिंग के समय यही पेज सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है।

आवेदन से पहले ये बातें जरूर समझ लें

नीट यूजी 2026 का फॉर्म भरते वक्त जल्दबाजी न करें। एक-एक जानकारी ध्यान से भरें और अपलोड की गई फाइलें साफ दिख रही हैं या नहीं, यह जरूर चेक करें। एक छोटी सी गलती पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है, इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले हर स्टेप दोबारा देख लेना ही समझदारी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।