NEET 2026: फिजिक्स के कठिन सवालों ने छुड़ाए पसीने, बायोलॉजी ने दी राहत, स्टूडेंट ने बताया कैसा रहा नीट का पेपर
Re-NEET 2026 Paper Analysis: कड़े सुरक्षा घेरे के बीच नीट यूजी पुनर्परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में बायोलॉजी का सेक्शन आसान रहा, जबकि फिजिक्स के उलझाऊ सवालों के कारण इस बार कट-ऑफ 600 के करीब रहने का अनुमान है।

Re-NEET 2026 Paper Analysis: रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( नीट यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। परीक्षा दोपहर दो से सवा पांच बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश का सिलसिला सुबह 11.30 बजे से शुरू हुआ। परीक्षा केंद्र में घुसने से पहले छात्रों की सघन जांच की गई। वहीं, दोपहर 1:40 बजे के बाद परीक्षा केंद्र के मेन गेट को बंद कर दिया गया। गेट बंद होने से ठीक पहले जिला स्कूल व राजकीय बालिका इंटर स्कूल केंद्र पर परीक्षार्थी भागते हुए पहुंचे। कई छात्र आधार कार्ड की मूल प्रति की बजाय फोटोकॉपी लेकर आए थे। उन्हें घर जाकर आधार कार्ड लाने को कहा गया।
कैसा रहा नीट पेपर?
हालांकि अधिकांश परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि कुल 720 अंक के 180 प्रश्न पूछे गए। 45-45 प्रश्न बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स व केमेस्ट्री के आए। एक सही प्रश्न पर चार अंक निर्धारित थे। जबकि एक गलत प्रश्न पर एक अंक काटा जाएगा। भीखनपुर की परीक्षार्थी आयशा ने बताया कि बॉटनी व जूलॉजी के 90 प्रश्न 12वीं बोर्ड के सिलेबस से आए। इनमें से अधिकांश प्रश्न के उत्तर सही दिए। जबकि केमेस्ट्री के प्रश्न मॉडरेट और फिजिक्स के सवाल कठिन थे। नवगछिया के परीक्षार्थी दीपक दीप ने बताया कि फिजिक्स के 45 प्रश्नों में 20 प्रश्न काफी कठिन थे। इन्हीं 20 प्रश्नों के उत्तर पर छात्रों की रैंकिंग तय होगी।
कट-ऑफ को लेकर छात्रों का अनुमान, चेहरों पर दिखा तनाव
परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि 600 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का ही एमबीबीएस कोर्स में नामांकन हो पाएगा। इससे नीचे अंक लाने वाले छात्रों को बीडीएस समेत अन्य कोर्स में नामांकन से संतोष करना होगा। छात्र प्रतीक दुबे ने बताया कि तीन मई को आयोजित हुई नीट की पहली परीक्षा देने के बाद घर जाकर उत्तर का मिलान किया था। पहली परीक्षा में उसे 620 से अधिक अंक आने का अनुमान था। इस परीक्षा में फिजिक्स के कठिन प्रश्नों के कारण स्कोरिंग कम हो सकता है। हालांकि अधिकांश छात्रों को फिजिक्स के प्रश्नों का हल करने में तकलीफ हुई है। ऐसे में एमबीबीएस के लिए कट ऑफ 600 के करीब रह सकता है।
परीक्षा में दूसरी बार शामिल हो रहे छात्रों के चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा था। दरअसल, प्रश्नपत्र आउट होने के कारण तीन मई को हुई पहली नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। दोबारा ऐसी घटना की रोकथाम के लिए परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद दिखी। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एसएसपी, एसडीओ समेत जिला व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने जिला स्कूल समेत अन्य केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


