NEET री-एग्जाम 2026: जल्द जारी हो सकती है एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए परीक्षा शहर यानी एग्जाम सिटी की डिटेल्स की अग्रिम सूचना जारी कर सकती है। NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जानी है।

NEET री-एग्जाम 2026: जल्द जारी हो सकती है एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए परीक्षा शहर (Exam City) की अग्रिम सूचना जारी कर सकती है। NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जानी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी किए जा सकते हैं। इससे पहले NTA ने 3 मई 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए 12 अप्रैल 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। यानी परीक्षा से लगभग 20 दिन पहले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी दे दी गई थी।

कैसे चेक करें एग्जाम की सिटी स्लिप

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से NEET UG 2026 री-एग्जाम की सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग चीजें हैं। एग्जाम सिटी स्लिप में केवल उस शहर की जानकारी दी जाती है जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। वहीं, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश होते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।

अफवाहों पर ना दें ध्यान

इस बीच, NTA ने शनिवार को सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को झूठा और फर्जी बताया, जिनमें NEET UG 2026 री-एग्जाम के प्रश्नपत्र लीक होने या बिकने की बात कही जा रही थी। एजेंसी ने ऐसे भ्रामक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ शब्दों में कहा है कि यह सब कुछ संगठित नकल माफियाओं की एक सोची-समझी साजिश है। ये लोग उन छात्रों और उनके माता-पिता की घबराहट और चिंता का फायदा उठाना चाहते हैं, जो परीक्षा को लेकर पहले से ही भारी दबाव में हैं। ठगों का यह गिरोह फर्जी प्रश्न पत्र बेचने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठने की फिराक में है। NTA ने दो टूक शब्दों में कहा है, "इंटरनेट पर तैर रहा ऐसा हर दावा पूरी तरह से मनगढ़ंत और फर्जी है।"

डॉक्टर बनने के लिए परीक्षा

आपको बता दें कि नीट (NEET-UG) का मतलब 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' है, जो भारत में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS, BUMS) और नर्सिंग जैसे मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से इसे आयोजित किया जाता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।