NEET UG 2026: नीट की दोबारा परीक्षा के लिए जारी हुई सिटी स्लिप, किस शहर में होगा एग्जाम; अभी देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET-UG 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। NTA ने नीट यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए यह अपडेट जारी किया है।

NEET UG 2026: नीट की दोबारा परीक्षा के लिए जारी हुई सिटी स्लिप, किस शहर में होगा एग्जाम; अभी देखें

NEET UG 2026 Re Exam City Intimation Slip Out : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के री-एग्जाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने री-एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में बनाया गया है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें। सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है और छात्र अपने आवेदन विवरण की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

21 जून को होगा NEET UG 2026 री-एग्जाम

मई में आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार और एनटीए ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया। अब यह री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। परीक्षा का आयोजन भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में किया जाएगा।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?

कई छात्र सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप केवल यह जानकारी देती है कि उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाता। दूसरी ओर, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का सटीक पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी होती है। एनटीए ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं -

  • सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे "NEET (UG) 2026 Re-Examination City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी।
  • परीक्षा शहर की जानकारी जांचें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

छात्रों से अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी

री-एग्जाम को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही छात्रों को नए सिरे से परीक्षा शहर चुनने का विकल्प भी दिया गया था, ताकि उन्हें कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

परीक्षा से पहले क्या करें उम्मीदवार?

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी ध्यान से जांच लें। अगर परीक्षा शहर दूसरे राज्य या दूर के इलाके में है, तो यात्रा की योजना पहले से बना लें। साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने पर उसमें दी गई सभी जानकारियों को भी सावधानी से मिला लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।