NEET UG 2026 Re-Exam : आ गए री-एग्जाम के एडमिट कार्ड, 195 मिनट का वक्त और 4 रफ पेज... जानें NTA के नए नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें। इसके साथ ही परीक्षा के दिन के लिए नियम भी जारी किए गए हैं।

NEET UG 2026 Re-Exam : आ गए री-एग्जाम के एडमिट कार्ड, 195 मिनट का वक्त और 4 रफ पेज... जानें NTA के नए नियम

अगर आप भी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट यूजी (neet) 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में बैठने जा रहे हैं तो अब कमर कस लीजिए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 21 जून 2026 को होने वाले री-नीट यानी दोबारा होने वाली नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वे अब आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट फटाफट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षा वाले दिन के सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं जिनका पालन करना नीट के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है।

Re-NEET UG 2026 परीक्षा के दिन के लिए सख्त नियम

एनटीए ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों को बारीकी से पढ़ लें। नियमों की अनदेखी करने पर बिना किसी रियायत के आपको परीक्षा से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

  • एंट्री का समय: परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा।
  • आखिरी एंट्री: ध्यान रहे, दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को सेंटर के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। इसलिए घर से थोड़ा समय लेकर ही निकलें।
  • पेपर मिलने का वक्त: एग्जाम हॉल में दोपहर 1:45 बजे इनविजिलेटर की तरफ से टेस्ट बुकलेट बांट दी जाएंगी।
  • बैन चीजें: कोई भी ऐसा इलेक्ट्रॉनिक या गैर-जरूरी सामान जिसे बैन किया गया है, उसे अंदर ले जाना सख्त मना है।
  • पाबंदियां: सेंटर के आसपास या अंदर स्मोकिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके अलावा पानी की बोतल, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या किसी भी तरह के स्नैक्स अंदर ले जाने की सख्त मनाही है।

चलेगा कानून का डंडा

इस बार परीक्षा को लेकर प्रशासन और सरकार किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने एक बेहद कड़ा संदेश दिया है। उनका कहना है कि अगर किसी ने भी नीट यूजी 2026 परीक्षा में गड़बड़ी करने, उसे बाधित करने या उसकी पवित्रता से खिलवाड़ करने की थोड़ी सी भी कोशिश की तो उसके खिलाफ कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल किया जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

घर से निकलने से पहले चेक करें ये लिस्ट

परीक्षा वाले दिन घर से निकलने से पहले ये जरूर पक्का कर लें कि आपके पास ये सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हों -

  • NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए री-एग्जाम एडमिट कार्ड की एक अच्छी क्वालिटी वाली प्रिंटेड कॉपी।
  • दो पासपोर्ट साइज की तस्वीरें (ध्यान रहे, ये बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आपने फॉर्म भरते वक्त अपलोड की थीं)।
  • सरकार द्वारा जारी किया गया कोई एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पैन कार्ड)।
  • अगर आप दिव्यांग कैटेगरी के तहत किसी भी तरह की छूट का दावा कर रहे हैं, तो उससे जुड़ा ओरिजिनल सर्टिफिकेट।

कैसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बहुत ही सीधा और आसान है। उम्मीदवारों को बस NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, वहां अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालना है, और कुछ ही सेकंड में आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर हाजिर होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद इसका एक साफ प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। इस बात को हमेशा याद रखिए कि इस हॉल टिकट के बिना किसी भी हाल में आपको परीक्षा केंद्र के अंदर कदम नहीं रखने दिया जाएगा। इसी एडमिट कार्ड में आपके परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी डिटेल्स दी गई हैं। हो सके तो परीक्षा से एक-दो दिन पहले अपने सेंटर की लोकेशन जरूर चेक कर लें ताकि ऐन मौके पर किसी भी तरह की भागदौड़ या परेशानी का सामना न करना पड़े।

वादे पर खरी उतरी सरकार

आपको याद दिला दें कि 15 मई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देश भर के छात्रों को भरोसा दिलाया था कि हर हाल में 14 जून तक री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। सरकार और टेस्टिंग एजेंसी ने अपना वो वादा निभा दिया है। अब बारी आपकी है कि आप बिना किसी देरी के अपना एडमिट कार्ड अपने पास सुरक्षित कर लें और परीक्षा के दिन की तैयारियों को अंतिम रूप दें।

छात्रों के हक में किए गए कुछ बड़े और अहम बदलाव

छात्रों के लिए एक और अच्छी खबर ये है कि 13 जून को जारी एक पब्लिक नोटिस में एनटीए ने सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कुछ नए और सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी है। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए थोड़ा और समय मिलेगा। एग्जाम विंडो को बढ़ाकर अब कुल 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों में कैलकुलेशन यानी रफ काम करने के लिए पहले जहां सिर्फ दो पन्ने मिलते थे, वहीं अब छात्रों की मांग को देखते हुए चार रफ पेज दिए जाएंगे।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।