AI कैमरे से लेकर 5G जैमर तक सब एक्टिव था... NEET UG 2026 में गड़बड़ी के आरोपों पर NTA का जवाब

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

NEET UG 2026 में कथित गड़बड़ियों की खबरों के बाद NTA ने बड़ा बयान जारी किया है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई।

AI कैमरे से लेकर 5G जैमर तक सब एक्टिव था... NEET UG 2026 में गड़बड़ी के आरोपों पर NTA का जवाब

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर इन दिनों माहौल काफी गर्म है। परीक्षा के बाद कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की खबरें सामने आने लगीं, जिसके बाद राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई भी शुरू कर दी। इसी बीच अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी कर अपनी तरफ से सफाई दी है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा “फुल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल” के तहत सफलतापूर्वक कराई गई थी। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा में किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीटिंग रोकने और पेपर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई हाई-टेक इंतजाम किए गए थे।

AI निगरानी से लेकर 5G जैमर तक, NTA ने गिनाईं सुरक्षा व्यवस्थाएं

NTA के मुताबिक इस बार NEET UG 2026 के लिए प्रश्न पत्रों को GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों से भेजा गया। इतना ही नहीं, हर पेपर पर यूनिक और ट्रेसेबल वॉटरमार्क आइडेंटिफायर (UWI) लगाए गए थे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी तुरंत पकड़ी जा सके।

एजेंसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर एआई सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग की गई थी, जिसे एक सेंट्रल कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जा रहा था। हर उम्मीदवार की पहचान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए जांची गई थी। इलेक्ट्रॉनिक नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 5G जैमर भी लगाए गए थे ताकि किसी तरह का मोबाइल या वायरलेस नेटवर्क इस्तेमाल न हो सके।

7 मई की शाम मिली थी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना

NTA ने अपने बयान में कहा कि परीक्षा के चार दिन बाद यानी 7 मई की देर शाम उसे कथित गड़बड़ियों से जुड़ी कुछ सूचनाएं मिली थीं। इसके बाद 8 मई की सुबह ही ये जानकारियां दूसरी केंद्रीय एजेंसियों को जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए भेज दी गईं। एजेंसी ने यह भी कहा कि मीडिया में जिन लोगों की गिरफ्तारी या हिरासत की खबरें आईं, वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों की “समय पर और पेशेवर कार्रवाई” का नतीजा हैं।

जांच जारी, जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकाले जाएंगे

NTA ने साफ कहा कि मामला अभी जांच के दायरे में है और एजेंसी किसी नतीजे पर पहुंचने की जल्दबाजी नहीं करना चाहती। जांच एजेंसियों की तरफ से जो भी रिपोर्ट या सिफारिशें सामने आएंगी, उन्हें तय प्रोटोकॉल के तहत सार्वजनिक किया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ईमानदारी से परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों की मेहनत पर कोई सवाल नहीं उठाया जाएगा।

NEET UG 2026 रिजल्ट कब आ सकता है?

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो NEET UG 2026 का रिजल्ट 13 जून 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक NTA ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट घोषित नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET UG 2026 Answer Key को कैसे करें चैलेंज?

NTA पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद उम्मीदवारों को कुछ दिनों का समय दिया जाएगा, जिसमें वे किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आमतौर पर छात्रों को प्रति प्रश्न निर्धारित फीस जमा करके ऑनलाइन मोड में चैलेंज करना होता है। एक्सपर्ट्स की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाती है और उसी आधार पर रिजल्ट तैयार होता है।

कैसा रहा NEET UG 2026 का पेपर?

इस साल NEET UG 2026 का पेपर ज्यादातर छात्रों के मुताबिक “मॉडरेट से कठिन” स्तर का माना जा रहा है। खासकर फिजिक्स सेक्शन को कई छात्रों ने लंबा और कठिन बताया, जबकि बायोलॉजी को अपेाकृत आसान माना गया। केमिस्ट्री सेक्शन को संतुलित बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार कटऑफ पर कठिनाई स्तर का असर देखने को मिल सकता है।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

अगर किसी छात्र को NEET UG 2026 से जुड़ी कोई परेशानी या सवाल है, तो वे NTA को neet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 भी जारी किए हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।