Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG 2026 Notification Released: Registration Begins Today at neet.nta.nic.in, know fees, eligibility
NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू; यहां जानें फीस और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू; यहां जानें फीस और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

संक्षेप:

NEET UG 2026 Notification Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 8 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।

Feb 08, 2026 12:53 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NTA NEET UG 2026: चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), और अन्य संबद्ध कोर्सेज में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 8 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महत्वपूर्ण तारीखें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 8 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)

फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)

करेक्शन विंडो तिथि: 10 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक

नीट यूजी 2026 परीक्षा तिथि: 3 मई 2026 (रविवार)

आवेदन शुल्क

विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

सामान्य वर्ग (General): 1700 रुपये

ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस (OBC-NCL/EWS): 1600 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर (SC/ST/PwD/Third Gender): 1000 रुपये

भारत से बाहर के उम्मीदवार: 9500 रुपये

पात्रता मानदंड और जरूरी जानकारी

नीट यूजी परीक्षा भारत में चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश पाने का एकमात्र रास्ता है। पिछले कुछ वर्षों में इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/बायो-टेक्नोलॉजी के साथ उत्तीर्ण की हो।

आयु सीमा: प्रवेश के समय छात्र की न्यूनतम आयु 17 वर्ष (31 दिसंबर 2026 तक) होनी चाहिए। फिलहाल ऊपरी आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।

न्यूनतम अंक: सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 12वीं में 50% अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा 40% है।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट को स्कैन करके तैयार रखें:

हालिया पासपोर्ट और पोस्टकार्ड साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड में)।

सिग्नेचर और बाएं व दाएं हाथ की उंगलियों के निशान ।

10वीं और 12वीं की मार्कशीट।

वैलिड फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड)।

श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप तरीका)

  1. सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।

3. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त 'एप्लीकेशन नंबर' और पासवर्ड से लॉगिन करें।

4. आवेदन फॉर्म पूरा भरें, परीक्षा केंद्र चुनें और दस्तावेज अपलोड करें।

5. निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

6. अंत में 'कंफर्मेशन पेज' को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।