NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 नोटिफिकेशन का इंतजार, अभी तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट; जानें हर अपडेट
NEET UG 2026 Notification: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।

NEET UG 2026 Notification: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET-UG) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों के रुझानों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि आवेदन प्रक्रिया आने वाले कुछ ही दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर शुरू हो सकती है।
कब जारी होगा नोटिफिकेशन? (पिछले सालों के रुझान)
नीट यूजी के पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो पता चलता है कि एनटीए आमतौर पर फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन विंडो खोल देता है। पिछले साल भी फरवरी की शुरुआत में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस बार भी छात्रों और विशेषज्ञों का अनुमान है कि नोटिफिकेशन किसी भी समय लाइव हो सकता है।
एनटीए पहले ही घोषणा कर चुका है कि नीट यूजी 2026 की परीक्षा 4 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में छात्रों के पास रजिस्ट्रेशन और तैयारी के लिए अब बहुत कम समय बचा है।
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)
नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ बुनियादी योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/बायो-टेक्नोलॉजी के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो या वे इस साल परीक्षा दे रहे हों।
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए (31 दिसंबर 2026 तक)। वर्तमान नियमों के अनुसार, ऊपरी आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है।
न्यूनतम अंक: 12वीं में सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% और आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के लिए 40% अंक होना अनिवार्य है।
जरूरी डॉक्यूमेंट
नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें:
हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)।
हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी।
बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान।
वैलिड फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड या राशन कार्ड)।
10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप तरीका)
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
2. होमपेज पर 'NEET UG 2026 Registration' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
4. आवेदन फॉर्म भरें और अपनी पसंद के परीक्षा शहर का चयन करें।
5. डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
नीट यूजी परीक्षा देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), आयुष (AYUSH) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन का एकमात्र रास्ता है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनाधिकारिक सूचना पर भरोसा न करें और केवल एनटीए के आधिकारिक पोर्टल पर ही नजर रखें।



