NEET UG 2026: महाराष्ट्र में पहले राउंड में MBBS और BDS की 75% सीटें भरी, जानिए किसमें हुआ ज्यादा एडमिशन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य कोटे के तहत उपलब्ध 10646 एमबीबीएस और बीडीएस सीटों में से 8001 सीटों यानी 75.15% पर एडमिशन हो चुका है। हालांकि, एमबीबीएस और बीडीएस के बीच सीट भरने की दर में बड़ा अंतर देखने को मिला है।

neet ug 2026 maharashtra first round 75 percent mbbs bds seats filled admission
महाराष्ट्र नीट यूजी 2026 एडमिशन

महाराष्ट्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस और बीडीएस एडमिशन के पहले राउंड में बड़ी संख्या में सीटें भर गई हैं। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 6 सितंबर को यहा जानकारी दी है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य कोटे के तहत उपलब्ध 10646 एमबीबीएस और बीडीएस सीटों में से 8001 सीटों यानी 75.15% पर एडमिशन हो चुका है। हालांकि, एमबीबीएस और बीडीएस के बीच सीट भरने की दर में बड़ा अंतर देखने को मिला है।

पहले राउंड में सीट अलॉट होने वाले छात्रों में से 1317 ने अपनी सीट फ्रीज कर दी, जबकि 6684 छात्रों ने बेटरमेंट का विकल्प चुना। बेटरमेंट चुनने वाले छात्र काउंसलिंग के अगले राउंड में अपनी पसंद की सीट या कॉलेज पाने की कोशिश करेंगे। पहले राउंड के बाद कुल 2645 सीटें खाली हैं।

एमबीबीएस की कितने सीटें भरीं

बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 8129 एमबीबीएस की सीटें उपलब्ध हैं। जिनमें से पहले राउंड में 6876 सीटें भर गई हैं, यानी 84.58% एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन हुआ है। इसके बाद 1253 एमबीबीएस सीटें खाली हैं। बता दें कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की दर सबसे ज्यादा रही। यहां 4980 MBBS सीटों में से 4665 सीटें भर गईं, यानी 93.67% सीटों पर दाखिला हुआ। इनमें 888 छात्रों ने सीट फ्रीज की, जबकि 3677 ने बेटरमेंट का विकल्प चुना। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 415 सीटें खाली रह गई हैं।

वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 3149 एमबीबीएस सीटों में से 2,311 सीटें भरी गईं। इस तरह यहां एडमिशन की दर 73.38% रही। इनमें 249 छात्रों ने सीट फ्रीज की, जबकि 2062 छात्रों ने बेटरमेंट चुना। निजी मेडिकल कॉलेजों में अब 838 एमबीबीएस सीटें खाली हैं।

बीडीएस की कितने सीटें भरीं

आंकड़ों के मुताबिक एमबीबीएस की तुलना में बीडीएस सीटों के लिए छात्रों का रुझान कम रहा। राज्यभर में उपलब्ध 2517 BDS सीटों में से 1125 सीटें यानी 44.69% भर पाईं, जबकि 1,392 सीटें खाली रह गईं। सरकारी डेंटल कॉलेजों में 317 बीडीएस सीटों में से 196 सीटों पर एडमिशन हुआ। यहां एडमिशन की दर 61.82% रही। इनमें 19 छात्रों ने सीट फ्रीज की, जबकि 177 छात्रों ने बेटरमेंट का विकल्प चुना। सरकारी डेंटल कॉलेजों में 121 सीटें खाली हैं।

प्राइवेट डेंटल कॉलेजों का हाल

प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में 2200 बीडीएस सीटों में से 929 सीटें भरी गईं, यानी एडमिशन की दर 42.22% रही। इनमें 161 छात्रों ने सीट फ्रीज की, जबकि 768 ने बेटरमेंट चुना। निजी डेंटल कॉलेजों में 1271 BDS सीटें खाली रह गई हैं।

दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी

वहीं, महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीबीएस और कोर्स में एडमिशन के दूसरे राउंड का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दूसरे राउंड के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या 7 सितंबर को जारी की जाएगी। छात्र 8 से 10 सितंबर तक अपनी पसंद और प्राथमिकताएं भर सकेंगे। इसके बाद 12 सितंबर को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG 2026: महाराष्ट्र में पहले राउंड में MBBS और BDS की 75% सीटें भरीं