NEET UG Topper 2026: सुहर्ष गुप्ता बने झारखंड टॉपर, AIR 455 के साथ किया कमाल
इनके अलावा रांची के अक्षत प्रेम को ऑल इंडिया रैंक 2034, शाकिब अहमद को 2282वीं रैंक, मयंक कुमार ने 3211वीं रैंक, वैष्णवी राज को 3905वीं, सर्वजीत को 4271वीं रैंक मिली है। ज्ञानेंद्र, मयंक, वैष्णवी और सर्वजीत जेवीएम श्यामली के विद्यार्थी हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार रात में नीट यूजी 2026 का परिणाम जारी किया। देर रात तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुहर्ष कुमार गुप्ता 99.97 पर्सेंटाइल अंक के साथ 455 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर झारखंड टॉपर बने हैं। वहीं रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को 676 ऑल इंडिया रैंक मिली है। ज्ञानेंद्र ने 99.96 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं।
झारखंड के अन्य टॉपर्स
इनके अलावा रांची के अक्षत प्रेम को ऑल इंडिया रैंक 2034, शाकिब अहमद को 2282वीं रैंक, मयंक कुमार ने 3211वीं रैंक, वैष्णवी राज को 3905वीं, सर्वजीत को 4271वीं रैंक मिली है। ज्ञानेंद्र, मयंक, वैष्णवी और सर्वजीत जेवीएम श्यामली के विद्यार्थी हैं। इस बार सफल होने वालों में 58 फीसदी छात्राएं हैं। देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक पाए। सबसे अधिक 715 अंक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से हासिल किए।
138 उम्मीदरों को हासिल हुआ 690 से ज्यादा अंक
इस बार देशभर में 138 उम्मीदवारों ने 720 में 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी पहली बार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या अधिक अंक प्राप्त किए।
परीक्षा परिणाम समय पर जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले और काउंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
री-नीट परीक्षा में देशभर से 20 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
इस वर्ष नीट यूजी 2026 परीक्षा लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी। री-नीट परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चयनित हुए हैं।
बिहार के स्टेट टॉपर
वहीं, बिहार से आयुष भलोटिया ने टॉप किया। नवादा जिले के वारिसलीगंज इलाके के रहने वाले आयुष की ऑल इंडिया रैंक चार रही। वहीं बिहार के रिया रंजन छठे स्थान पर रहे। दानापुर के रविकांत दिवाकर ने 55वीं और आदित्य कुमार ने 73वीं रैंक हासिल की।
रोज करीब 12-13 घंटे की पढ़ाई
नीट यूजी में ऑल इंडिया रैंक 4 लाने वाले आयुष ने बताया कि वह प्रतिदिन पांच से सात घंटे सेल्फ स्टडी करते थे और छह घंटे की कोचिंग कक्षाएं लेते थे। उसने अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बनाकर रखी, हालांकि वह पढ़ाई के लिए यूट्यूब और टेलीग्राम का उपयोग करते थे। छात्र ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय स्वयं की कड़ी मेहनत, अपने शिक्षकों और अपने माता-पिता के सहयोग को दिया है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


