NEET UG 2026: गोवा की सलोनी उटागी बनीं स्टेट टॉपर, देश की 13 महिला स्टेट टॉपर्स में शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलोनी उटागी की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह पूरे देश में राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) की टॉपर घोषित की गई केवल 13 महिला उम्मीदवारों में शामिल हैं।

गोवा की सलोनी उटागी बनीं स्टेट टॉपर, देश की 13 महिला स्टेट टॉपर्स में शामिल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का परिणाम जारी किया, जिसमें गोवा की छात्रा सलोनी उटागी (Saloni Utagi) ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया। सलोनी ने 99.84 पर्सेंटाइल स्कोर किया और उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3033 मिली। इस साल NEET UG 2026 में देशभर से 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए। इनमें करीब 58 प्रतिशत सफल उम्मीदवार महिलाएं हैं, जो मेडिकल शिक्षा में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

क्यों खास है सलोनी उटागी

सलोनी उटागी की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह पूरे देश में राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) की टॉपर घोषित की गई केवल 13 महिला उम्मीदवारों में शामिल हैं। यानी अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुष अभ्यर्थियों ने टॉप किया, जबकि सलोनी ने गोवा में शीर्ष स्थान हासिल कर महिला अभ्यर्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

गोवा का नाम रोशन

उनकी इस सफलता से न केवल गोवा का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह भी साबित हुआ है कि मेहनत, सही रणनीति और निरंतर तैयारी के दम पर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा

बता दें कि एनटीए ने री-नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा हुई परीक्षा में 20 लाख छात्र बैठे थे जिसमें 11.21 लाख (करीब 56%) ने क्वालिफाई किया। लुधियाना के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल संयुक्त टॉपर हैं। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। लड़कियों का प्रदर्शन इस बार भी लड़कों से बेहतर रहा। 58 फीसदी लड़‌कियां और 42 फीसदी लड़के सफल हुए। इस बार 700 से अधिक अंक 19 छात्रों के आए। वहीं 690 से अधिक अंक 138 छात्रों को मिले। 690 से अधिक अंक पाने वाले 138 अभ्यर्थियों में से 93% से अधिक पहली बार नीट देने वाले हैं। 99% की उम्र भी 17 से 19 वर्ष के बीच ही है।

किसी के भी पूरे 720 अंक नहीं, पर टॉपर के अंक बढ़े

नीट यूजी में इस बार भी कोई छात्र 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया। दो टॉपर्स के 720 में से 715 अंक रहे। ये पिछले साल के टॉपर से 29 अंक ज्यादा हैं। पिछले साल 686 अंक वाला टॉपर था। 2024 में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद 17 छात्रों ने परफेक्ट 720 स्कोर किया था। 2019, 2022, 2025 में भी कोई परफेक्ट स्कोर नहीं था।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़गोवा की सलोनी उटागी बनीं स्टेट टॉपर, देश की 13 महिला स्टेट टॉपर्स में शामिल