NEET UG 2026 Cancelled : नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच, पेपर लीक के शक के चलते NTA का फैसला

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET UG 2026 Cancelled : एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रद्द कर दी है। पेपर लीक होने के शक के चलते एनटीए ने केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला लिया। नई तिथि का ऐलान बाद में किया जाएगा।

NEET UG 2026 Cancelled : नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच, पेपर लीक के शक के चलते NTA का फैसला

NEET UG 2026 Cancelled : एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रद्द कर दी है। पेपर लीक होने के शक के चलते एनटीए ने यह फैसला लिया। नई तिथि का ऐलान बाद में किया जाएगा। पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी। देश भर में नीट परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया गया था। नेशनल एनटीए ने नोटिस में कहा, 'राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा की नई तारीखों की सूचना अलग से दी जाएगी।' आपको बता दें कि नीट यूजी परीक्षा से ही देश के मेडिकल, डेंटल व आयुष कॉेलजों में चलाए जा रहे एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस जैसे विभिन्न कोर्सेज में दाखिला मिलता है। एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देख रहे 22.05 लाख विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। अब फिर से सभी विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी।

3 मई को नीट यूजी परीक्षा होने के चार दिन बाद 7 मई को एनटीए को इसके पेपर लीक से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे। 8 मई को इनके सत्यापन व कार्रवाई के लिए इन्हें केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था।

गेस पेपर से मैच हुए थे नीट पेपर के 120 प्रश्न

आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के खुलासे के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक का शक और गहरा गया था। राजस्थान पुलिस एसओजी ने सोमवार को बताया था कि नीट यूजी परीक्षा से 15 से 1 महीने पहले से एक गैस पेपर नीट अभ्यर्थियों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। इस गेस पेपर में करीब 410 सवाल हैं जिसमें से 120 सवाल नीट एग्जाम के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू आए हैं। पूरे मैच होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 720 में से 600 अंक के प्रश्न गेस पेपर से आए थे जो पहले ही स्टूडेंट्स के पास पहुंच चुका था।

नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द करने के नोटिस में एनटीए ने क्या क्या कहा

1. 'एनटीए को पेपर लीक से जुड़ी जो शिकायतें व इनपुट मिले थे, उसे परीक्षा एजेंसी ने 8 मई 2026 को स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया था। यह कदम परीक्षा के निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय संचालन के प्रति NTA की स्थायी प्रतिबद्धता के अनुरूप था, जिनका दायित्व उसे सौंपा गया है।'

जो सबूत मिले, उन्हें देखते हुए परीक्षा पक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता

एनटीए ने कहा, '1. केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से NTA द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट के आधार पर और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों को देखते हुए तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब यह परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। नई तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी।' NTA को प्राप्त इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों को एक साथ देखने पर कंफर्म हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियां, और नए सिरे से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का कार्यक्रम, आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा।'

2. सीबीआई करेगी जांच

एनटीए ने कहा, केंद्र सरकार ने आगे यह भी निर्णय लिया है कि इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाए, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। एनटीए सीबीआई को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।

3. छात्रों के हित में फैसला

एनटीए ने कहा, 'यह निर्णय छात्रों के हित में और उस विश्वास को बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिस पर हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली टिकी हुई है। एजेंसी इस बात से भली-भांति अवगत है कि परीक्षा को फिर से आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और काफी असुविधा होगी। NTA इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यदि ऐसा न किया जाता, तो उस विश्वास को कहीं अधिक और लंबे समय तक रहने वाला नुकसान पहुंचता।'

4. फिर से आवेदन की जरूरत नहीं,

मई 2026 के सेशन में किए गए पंजीकरण का डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्र ये सभी विवरण फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। इसके लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो फ़ीस पहले ही जमा की जा चुकी है, वह छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा NTA के अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके दोबारा आयोजित की जाएगी।

5. नई तिथि व एडमिट कार्ड की डिटेल्स एनटीए वेबसाइट पर आएगी

दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल जैसी अहम बातें एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली ख़बरों पर ध्यान न दें।

केरल से आउट, राजस्थान के सीकर तक पहुंचा

नीट यूजी पेपर लीक मामले में कहा जा रहा है कि जो गेस पेपर नीट अभ्यर्थियों के बीच पहुंच रहा था, वह केरल से आउट हुआ था और राजस्थान तक पहुंचा था। राजस्थान के सीकर में कंसलटेंसी चलाने वाले झुंझुनूं के एक शख्स के पास परीक्षा से करीब 1 महीना पहला गैस पेपर आया था।

कई संदिग्धों को पकड़ा

एसओजी ने ने पिछले चार दिन में देहरादून, सीकर व झुंझुनूं से 20 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा है। एजेंसी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की है। जिन्हें पकड़ा है, उनमें से ज्यादातर करियर काउंसलर हैं। देहरादून से पकड़े गए संदिग्धों में एक सीकर का राकेश मंडावरिया है। उसका पीपराली रोड पर एक नामी कोचिंग संस्थान के सामने कंसल्टेंसी का ऑफिस है। राकेश की निशानदेही पर देहरादून से शनिवार देर शाम 4 और लोगों को पकड़ा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।