प्रोटेस्ट से रहे दूर, घर पर की पढ़ाई; NEET AIR 2 पांशुल बंसल का सक्सेस मंत्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पांशुल बंसल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हजारों छात्र सड़कों पर उतरकर परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं विपक्षी दल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

neet ug 2026 air 2 panshul bansal success mantra studied at home skipped protests
प्रोटेस्ट से रहे दूर, घर पर की पढ़ाई; NEET AIR 2 पांशुल बंसल का सक्सेस मंत्र

NEET यूजी 2026 का एग्जाम इस साल के सबसे चर्चित परीक्षाओं में से एक है। इसकी मुख्य परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। लेकिन नीट यूजी पेपर लीक के बाद इसे रद्द कर दिया गया और दोबारा से एग्जाम 21 जून को आयोजित हुए। इसका परिणाम 16 जुलाई को जारी कर दिया गया था। नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल के छात्र पांशुल बंसल ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक तरफ जहां पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे, वहीं, उन्होंने प्रोटेस्ट में शामिल होने के बजाय घर पर रहकर पढ़ाई करना बेहतर समझा।

प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं, घर पर करूं पढ़ाई

पांशुल बंसल ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम में उन्होंने 99.9999 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जब नीट का पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया गया, तो वो बहुत निराश और परेशान भी हुए। लेकिन बाद में उन्होंने इसे अपनी तैयारी और प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर मान लिया। पांशुल ने कहा, "मैंने सोचा कि मैं प्रदर्शन में जाने के बजाय घर पर रहकर पढ़ाई करूं, अपनी तैयारी बेहतर बनाऊं और अपना स्कोर बढ़ाऊं।"

बता दें कि पांशुल बंसल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हजारों छात्र सड़कों पर उतरकर परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं विपक्षी दल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पेपर लीक के बाद हुई थी निराशा

पांशुल बंसल ने बताया कि जब पहली परीक्षा रद्द होने की खबर मिली, तो शुरुआत में उन्हें काफी निराशा और दुख हुआ था। उन्होंने बताया कि एक-दो घंटे बाद मैंने इस स्थिति को पॉजिटिव नजरिए से देखना शुरू किया। मैंने खुद को प्रेरित किया और तय किया कि इस बार पहले से बेहतर प्रदर्शन करूंगा।" पांशुल ने बताया कि पहली परीक्षा में उनके करीब 706 अंक आए थे, जबकि री-एग्जाम में उन्होंने 715 अंक हासिल कर अपना प्रदर्शन और बेहतर कर लिया।

शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं

पांशुल बताते हैं कि उन्होंने अपने शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया। वो पहले की तरह ही नियमित पढ़ाई करते रह। बस यही सोचा कि पिछले डेढ़ महीने में मुझे अपना शत-प्रतिशत देना है और बाकी सब भगवान पर छोड़ देना है। पांशुल ने बताया कि शुरुआत में उनके मन में यह सवाल जरूर आया था कि परीक्षा आखिर रद्द क्यों की गई, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि पहली परीक्षा के अंकों के आधार पर भी उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला हो सकता था।

गौरतलब है कि स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET-UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। हालांकि, प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है। पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून 2026 को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच NEET-UG की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।