NEET के 51 टॉपरों को दिल्ली AIIMS में मिला MBBS, पर रैंक 35 वाला गायब, ठुकराई सबसे मलाईदार सीट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नीट में ऑल इंडिया रैंक 35 पाने वाले सब्यसाची लस्कर का नाम नहीं है। दरअसल उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग के लिए सबसे मलाईदार माने जाने वाली एमबीबीएस सीट को ठुकरा दिया है।

Delhi AIIMS
दिल्ली एम्स

एमसीसी ने ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। हमेशा की तरह देश का बेस्ट मेडिकल कॉलेज एम्स दिल्ली नीट यूजी के टॉपरों की पहली पंसद रहा है। नीट यूजी 2026 के पहले 51 टॉपरों को प्रतिष्ठित एम्स दिल्ली की एमबीबीएस सीट अलॉट हुई है। लेकिन इस लिस्ट में नीट में ऑल इंडिया रैंक 35 पाने वाले सब्यसाची लस्कर का नाम नहीं है। दरअसल उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग के लिए सबसे मलाईदार माने जाने वाली एमबीबीएस सीट को ठुकरा दिया है।

पश्चिम बंगाल के सब्यसाची लस्कर ने नीट यूजी परीक्षा में पूरे पश्चिम बंगाल में पहला स्थान हासिल किया और ऑल इंडिया 35वीं रैंक (AIR 35) प्राप्त की। पर इतनी शानदार रैंक मिलने के बाद भी उन्होंने डॉक्टरी का पेशा छोड़कर इंजीनियरिंग चुनने का फैसला किया है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) के बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में दाखिला लिया है।

कंप्यूटर साइंस और हार्डवेयर रिसर्च में है असली रुचि

सब्यसाची ने बताया है कि उनके लिए अपना सपना पूरा करना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने बताया कि वे पर्यावरण को लेकर बचपन से ही काफी संवेदनशील रहे हैं और दुनिया भर में ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए काम करना चाहते हैं। सब्यसाची का लक्ष्य कंप्यूटर हार्डवेयर के क्षेत्र में एडवांस रिसर्च करना है, ताकि ऐसे डिवाइस और तकनीक तैयार की जा सकें जो कम बिजली और ऊर्जा का इस्तेमाल करें। जब उन्हें जेईई एडवांस्ड के जरिए आईआईटी खड़गपुर में सीट मिल गई, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के MBBS को छोड़कर इंजीनियरिंग को ही आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया।

बायोलॉजी पसंदीदा विषय, लेकिन लक्ष्य इंजीनियरिंग

बीडीएम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रहे सब्यसाची ने साल 2024 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे अंक हासिल किए थे और 12वीं में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उनकी मां चमेली सरदार ने बताया कि उनके बेटे का पसंदीदा विषय भले ही बायोलॉजी रहा हो, लेकिन उसका मुख्य लक्ष्य हमेशा से एक इंजीनियर बनना ही था। इसी वजह से उसने JEE Main और JEE Advanced के साथ-साथ NEET की भी तैयारी की थी।

किस एम्स में क्या रही कैटेगरी वाइज कटऑफ रैंक

एम्स | सामान्य | EWS | ओबीसी | एससी | एसटी

-एम्स नई दिल्ली- -51- | 292 | 192 | 793 | 987

-एम्स जोधपुर- 343 | 879 | 714 | 3,941 | 4,457

-एम्स ऋषिकेश- 537 | 1,089 | 979 | 6,429 | 8,532

-एम्स भोपाल- 567 | 1,220 | 1,084 | 7,782 | 8,673

-एम्स भुवनेश्वर- 664 | 1,660 | 1,233 | 5,396 | 10,926

-एम्स नागपुर- 792 | 1,839 | 1,350 | 8,360 | 13,431

-एम्स रायपुर- 1,008 | 2,323 | 1,683 | 12,796 | 16,950

-एम्स मंगलगिरी- 1,314 | 3,021 | 2,079 | 16,901 | 21,776

-एम्स पटना- 1,593 | 2,675 | 2,054 | 16,709 | 24,984

-एम्स बठिंडा- 1,630 | 2,910 | 2,190 | 18,819 | 26,664

-एम्स बीबीनगर- 1,705 | 3,180 | 2,592 | 17,543 | 28,792

-एम्स राजकोट- 2,039 | 2,889 | 2,892 | 20,222 | 31,646

-एम्स गोरखपुर- 2,114 | 3,085 | 2,443 | 19,159 | 33,950

-एम्स कल्याणी- 2,18- | 3,955 | 3,049 | 18,440 | 37,522

-एम्स बिलासपुर- 2,260 | 3,287 | 2,786 | 20,129 | 30,805

-एम्स रायबरेली- 2,634 | 3,586 | 3,160 | 22,455 | 35,875

-एम्स गुवाहाटी- 2,997 | 4,802 | 3,823 | 27,539 | 37,116

-एम्स देवघर- 3,090 | 4,569 | 3,771 | 25,371 | 40,599

-एम्स विजयपुर- 3,327 | 4,748 | 3,834 | 27,322 | 34,696

-एम्स मदुरै- 3,421 | 5,416 | 4,281 | 27,253 | 44,940

-एम्स रेवाड़ी- 3,810 | 5,492 | 4,382 | 28,615 | 39,811

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET के 51 टॉपरों को दिल्ली AIIMS में मिला MBBS, पर रैंक 35 वाला गायब क्यों