NEET Topper AIR 2: री-नीट ने पलटी पंशुल की किस्मत, पहले कम बन रहे थे मार्क्स, JEE Main में भी शानदार अंक
NEET UG Topper AIR 2: 3 मई को हुई नीट में पंशुल के 696 नंबर ही आ रहे थे। तब घर आकर मैंने फिर से पढ़ाई शुरू की और मॉक टेस्ट मानकर चलने लगा। लेकिन किस्मत से री-नीट ने मुझे टॉपर बना दिया।

NEET UG Topper AIR 2 Panshul Bansal : नीट यूजी 2026 परीक्षा में हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 2 रही। फरीदाबाद जिले के रहने वाले पंशुल के पिता संजीव कुमार बंसल व्यापारी हैं और उन्होंने नेवल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनकी मां मोनिका बंसल कंपनी सेक्रेटरी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया है। एक इंटरव्यू में फरीदाबाद जिले के रहने वाले पंशुल ने कहा कि दो साल पहले अपने टीचर को बता दिया था कि टॉपर बनूंगा। उन्होंने कहा कि पहले वाली नीट यूजी परीक्षा में बहुत उम्मीद थी। लेकिन तनाव के कारण अच्छा नहीं कर पाया था और 696 ही नंबर आ रहे थे। तब घर आकर मैंने फिर से पढ़ाई शुरू की और मॉक टेस्ट मानकर चलने लगा। लेकिन किस्मत से री-नीट ने मुझे टॉपर बना दिया। मैं दूसरी बार एग्जाम में बिना तनाव और बिना उम्मीद के बैठा था और सफलता मिली
नीट की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पंशुल ने कहा कि उन्होंने किसी से दूरी नहीं बनाई। हर तीन महीने में टेस्ट के बाद दोस्तों के साथ घूमने जाता था। खाली समय में एनिमेशन कार्टून और यूट्यूब देखता था। दोस्तों के साथ पार्टी भी करता था। दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पंशुल ने यह भी बताया है कि उन्होंने कभी किसी एआई टूल का इस्तेमाल नहीं किया। जो भी विषय कठिन लगता था, उसे अपने शिक्षकों से पूछता था और किताबों से भी समझता था।
कामयाबी के लिए पैशन जरूरी
एलन करियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट पंशुल का कहना है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे जरूरी चीज पैशन है। उनका मानना है कि अगर किसी क्षेत्र में दिलचस्पी नहीं है तो केवल दबाव में जाकर सफलता हासिल करना मुश्किल होता है। पंशुल ने बताया कि उनके माता पिता ने करियर को लेकर कभी भी दबाव नहीं बनाया। उन्हें पूरी आजादी दी। इससे भी उन कोई प्रेशर नहीं रहा।
7वीं कक्षा में तय कर लिया था डॉक्टर बनना है
पंशुल बंसल ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर बनने का फैसला 7वीं में ही ले लिया था। जल्दी फैसला लने से इस दिशा में कदम बढ़ाना आसान हो गया।
10वीं और 12वीं में भी शानदार प्रदर्शन
आज तक में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पंशुल ने 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। इतना ही नहीं उन्होंने JEE Main 2026 भी दिया था, जिसमें 99.5 परसेंटाइल प्राप्त किए। हालांकि उनका लक्ष्य शुरू से मेडिकल था, इसलिए उन्होंने नीट में पूरी जान झोंक दी।
घंटों की बजाय क्वालिटी वाला पढ़ाई पर किया फोकस
पंशुल की तैयारी का सबसे खास पहलू उनकी क्वालिटी स्टडी रही। उन्होंने बताया कि वे घंटों किताबों के सामने बैठने में यकीन नहीं करते। जितना भी पढ़ते थे, पूरी एकाग्रता और योजना के साथ पढ़ते थे। उनका कहना है कि कई छात्र थ्योरी पढ़ने में अधिक समय लगाते हैं, जबकि उन्होंने प्रैक्टिस व मॉक टेस्ट पर ज्यादा फोकस किया। शुरुआत से ही एडवांस लेवल की पढ़ाई की।
म्यूजिक का शौक
पंशुल को म्यूजिक का शौक है। माइंड रिलेक्स करने के लिए वे अकसर इसका सहारा लेते थे। उन्हें पियानो बजाने का शौक है और उन्होंने इस क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं पास की हैं। उन्होंने रॉक स्कूल से ग्रेड-4 और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन से ग्रेड-2 का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


