नीट में 12वीं रैंक पाने वाले छात्र ने ठुकराई AIIMS दिल्ली की MBBS सीट, टॉप 25 रैंकर्स में अकेला छात्र

लाइव हिन्दुस्तान
share

नीट यूजी 2026 में 12वीं रैंक पाने वाले छात्र वेंकटपति वेलायुथम वीए को आसानी से एम्स दिल्ली की एमबीबीएस सीट मिल सकती थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने जिपमर में दाखिला लिया है।

neet rank 12 VENKATAРАТНІ
नीट रैंक 12 वेंकटपति

नीट यूजी 2026 में टॉप 25 रैंकर्स में एक छात्र को छोड़कर सभी ने देश के नंबर 1 मेडिकल कॉलेज एम्स दिल्ली की एमबीबीएस सीट मिली है। नीट यूजी 2026 में 12वीं रैंक पाने वाले छात्र वेंकटपति वेलायुथम वीए को आसानी से एम्स दिल्ली की एमबीबीएस सीट मिल सकती थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। तमिलनाडु के विल्लुपुरम के रहने वाले वेंकटपति वेलायुथम ने एम्स की बजाय जिपमर पुडुचेरी (JIPMER Puducherry) में एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला लिया है। उन्हें नीट यूजी 2026 में 720 में से 705 अंक मिले। तमिलनाडु राज्य में रैंक 1 रहे। रिजल्ट के बाद ही उन्होंने जिपमर, पुडुचेरी में दाखिला लेने की इच्छा जता दी थी। वह एमबीबीएस के बाद कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं।

माता पिता दोनों डॉक्टर

तमिलनाडु के नीट यूजी टॉपर वेंकटपति वेलायुथम वीए के माता पिता दोनों मेडिकल पेशे में हैं जहां से उन्हें तैयारी की सबसे ज्यादा प्रेरणा मिली। पिता डॉ वीवी अनसन रामचंद्रनाथ, विल्लुपुरम में ऑर्थोपेडिक सर्जन है। मां डॉ. टी पुनीथावती विल्लुपुरम में मनोचिकित्सक (Psychiatrist) हैं।

सफलता को लेकर उन्होंने बताया कि परिवार ने पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। स्कूल के शिक्षक किसी भी समय डाउट्स क्लियर करने के लिए उपलब्ध रहते थे, जिससे पढ़ाई में बहुत मदद मिली। उन्होंने वेलामल बोधि कैंपस, पोन्नेरी में इंटीग्रेटेड नीट कोचिंग के साथ पढ़ाई की। तैयारी की रणनीति पर उन्होंने कहा, 'हर सप्ताह नीट पैटर्न पर 2 से 3 मॉक टेस्ट देता था। बार-बार टेस्ट देने से रोल नंबर भरने और OMR बबलिंग की आदत पड़ जाती है, जिससे मुख्य परीक्षा के दिन घबराहट / तनाव बहुत कम रहता है और गलतियां नहीं होतीं। केवल टाइमर लगाकर सवाल हल न करें, बल्कि ओएमआर (OMR) शीट रखकर टाइमर के साथ बबलिंग का अभ्यास करें।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

देश भर में ऑल इंडिया कोटे की खाली बची एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज 12 अक्टूबर से नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर, 2026 है। चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 12 अक्टूबर से शुरू होगी और 15 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजे तक अपनी पसंद लॉक कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक होगी। एमसीसी 17 अक्टूबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट होंगी, उन्हें 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2026 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

सीट ब्लॉकिंग होगी बंद

एमसीसी ने उन छात्रों का डेटा जारी कर दिया है जिन्होंने एमसीसी ऑल इंडिया कोटे से दाखिला ले लिया है। राज्यों से कहा गया है कि वे इन स्टूडेंट्स को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दें। इसे सीट ब्लॉकिंग रुक जाएगी। 9 अक्टूबर को ऑल इंडिया कोटा के राउंड 3 की रिपोर्टिंग समाप्त होने के बाद, MCC ने 10 अक्टूबर को नोटिस जारी कर राज्यों से कहा कि वे अपने राउंड 3 के सीट आवंटन से पहले AIQ में सीट जॉइन कर चुके उम्मीदवारों को प्रक्रिया से बाहर (Weed Out) कर दें। स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटीज़ MCC के विशेष डेटा शेयरिंग पोर्टल से उन सभी छात्रों की सूची डाउनलोड कर सकती हैं, जिन्होंने राउंड 1, 2 या 3 के तहत MCC में किसी सीट पर एडमिशन ले लिया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नीट में 12वीं रैंक पाने वाले छात्र ने ठुकराई AIIMS दिल्ली की MBBS सीट