NEET Re Exam : नीट रीएग्जाम की फ्री कोचिंग दे रहे संस्थान, लेकिन कहीं टॉपरों का डेटा जुटाने का जाल तो नहीं
NEET Re Exam Free Coaching : पेपर लीक के चलते रद्द होने वाली नीट यूजी परीक्षा अब 21 जून को होगी। नीट रीएग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कई कोचिंग संस्थान फ्री क्लास, मॉक टेस्ट, रिवीजन मैटिरियल और डाउट-सॉल्विंग सपोर्ट ऑफर कर रहे हैं।

NEET Re Exam Free Coaching : पेपर लीक के चलते नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने से टेंशन में आए छात्रों को सपोर्ट करने के लिए देश के विभिन्न कोचिंग संस्थान साथ आ खड़े हुए हैं। 21 जून को प्रस्तावित नीट रीएग्जाम की तैयारी के लिए कई नामी गिरामी कोचिंग संस्थानों ने प्रभावित छात्रों को फ्री कोचिंग देना का ऐलान किया है। कोचिंग सेंटरों ने प्रभावित उम्मीदवारों की मदद के लिए मुफ्त कोर्स देना शुरू कर दिया है। जहां कई छात्रों ने इस मदद का स्वागत किया है, वहीं विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि कुछ कोचिंग संस्थान इसका इस्तेमाल टॉपर्स फार्मिंग के लिए कर सकते हैं, यानी इस संकट को एक अवसर के रूप में भुनाकर टॉपर्स पर अपना दावा ठोक सकते हैं।
विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इन मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाने के बहाने संस्थानों द्वारा अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाया जाता है, जिससे उन्हें छात्रों का व्यक्तिगत डेटा मिल जाता है। जब परीक्षा के परिणाम घोषित होते हैं, तो संस्थान इन पंजीकरणों का उपयोग सफल छात्रों (टॉपर्स) को अपने ब्रांड के साथ जोड़ने के लिए करते हैं। कोचिंग संस्थान अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों पर पंजीकरण का दबाव बनाते हैं ताकि वे टॉपर्स की एक लंबी सूची सुरक्षित कर सकें और अखबारों के विज्ञापनों में उनका प्रचार करके खुद को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक परिणामों वाले केंद्र के रूप में पेश कर सकें।
अध्ययन सामग्री बिना किसी अनिवार्य पंजीकरण के मिले
कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष केशव अग्रवाल के अनुसार कई कोचिंग सेंटर इस संकट की स्थिति का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि संस्थान वास्तव में मदद करना चाहते हैं, तो अध्ययन सामग्री बिना किसी अनिवार्य पंजीकरण के सभी के लिए मुफ्त होनी चाहिए। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को किसी भी संस्थान के साथ अपना डेटा साझा करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए
री-नीट (Re-NEET) की तैयारी कर रहे छात्रों की मदद के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा क्या क्या ऑफर और मदद की जा रही है-
मोशन एजुकेशन : मोशन एजुकेशन के फाउंडर एनवी सर ने कहा है कि मोशन एजुकेशन संस्थान अपने NEET UG 2026 बैच के छात्रों को वापस आकर मुफ्त में पढ़ने का अवसर दे रहा है। इसके अलावा, छात्र यूट्यूब पर इनके संसाधनों का मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं और इनके ऐप पर टेस्ट पेपर तथा अध्ययन सामग्री भी मुफ्त में उपलब्ध है। जो छात्र 2025 बैच के थे और उन्होंने 400 से अधिक अंक प्राप्त किए थे, वे कोटा सेंटर में मुफ्त ऑफलाइन कक्षाओं में भी दाखिला ले सकते हैं।
दीक्षा वेदांतु : यह संस्थान मुफ्त में NEET-पैटर्न वाले मॉक टेस्ट, प्रदर्शन का विश्लेषण , रणनीतिक रिवीजन सपोर्ट और डाउट क्लियरेंस की सुविधा दे रहा है। साथ ही, अनुभवी अकादमिक टीमों द्वारा समय-प्रबंधन और परीक्षा के दबाव को संभालने का प्रशिक्षण भी मुफ्त दिया जा रहा है।
एलन : एलन छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की बेंचमार्किंग के साथ डेली NEET पैटर्न टेस्ट, डेली स्कोर बूस्टर कक्षाएं और हर दिन के टेस्ट पेपर का विस्तृत समाधान मुफ्त में प्रदान कर रहा है।
इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्य : इन्होंने एक मुफ्त री-प्रिपरेशन सपोर्ट प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के लिए डेली लाइव रिवीजन कक्षाएं, फुल सिलेबस ग्रैंड टेस्ट, MCQ अभ्यास और डाउट-सॉल्विंग सपोर्ट दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


