NEET Re-Exam 2026: नीट री-एग्जाम आज, परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं और क्या नहीं; पढें पूरी गाइडलाइन्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET-UG री-एग्जाम 2026 से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली और बैन की गई चीजों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

neet re exam 2026 today important documents dress code and exam day guidelines

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी री-एग्जाम आज यानी रविवार 21 जून को देश भर में आयोजित होगी। एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देख रहे 22.7 लाख छात्र छात्राएं इसमें बैठेंगे। NEET-UG री-एग्जाम 2026 से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली और बैन की गई चीजों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन गाइडलाइन्स को ध्यान से पढ़ लें।

कितने बजे से है नीट री-टेस्ट

NTA 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक भारत और विदेशों के परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में NEET-UG री-एग्जाम आयोजित करेगा। लेकिन केंद्रों पर प्रवेश और सुरक्षा जांच सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। 1.30 के बाद एंट्री नहीं जाएगी। वहीं, दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया जाएगा और वे शाम 6:20 बजे तक परीक्षा लिख सकेंगे।

रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री नियम

NTA के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार ठीक दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को ट्रैफिक और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की पहले से योजना बनानी चाहिए, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और किसी तरह की परेशानी से बचें।

परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं?

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड की कम से कम दो प्रिंटेड कॉपी

एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र

दो पासपोर्ट साइज फोटो

एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल

वहीं, डायबिटीज से पीड़ित उम्मीदवार चीनी की गोलियां, केला, सेब और संतरा जैसे फल तथा एक पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं।

परीक्षा केंद्र में क्या नहीं ले जा सकते?

मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच

ईयरफोन और ब्लूटूथ डिवाइस

बैग, वॉलेट और पर्स

नोट्स, किताबें और कागज की पर्चियां

धातु (मेटल) से बनी वस्तुएं और भारी आभूषण

उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड

ड्रेस कोड

लड़कों को हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। संभव हो तो हाफ स्लीव शर्ट या टी-शर्ट पहनें। जैकेट, हुडी और कई परतों वाले कपड़ों से बचें। फुल स्लीव कपड़े पहनने वाले उम्मीदवारों को जांच (फ्रिस्किंग) के लिए थोड़ा पहले पहुंचना होगा।

लड़कियों को भी हल्के रंग के सिंपल कपड़े पहनने चाहिए, जिनमें ज्यादा कढ़ाई या अधिक जेबें न हों। फुल स्लीव कपड़े पहनने वाली छात्राओं को भी समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहननी चाहिए। जूते, ऊंची हील और मोटे सोल वाले फुटवियर पहनने से बचें, ताकि सुरक्षा जांच में आसानी हो।

घड़ी, भारी आभूषण और धातु (मेटल) से बने अन्य सामान पहनने की अनुमति नहीं होगी।

जो उम्मीदवार धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनकर परीक्षा देने आएंगे, उन्हें भी जांच प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय पहले केंद्र पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था

NTA ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, स्वच्छता सुविधाओं, मेडिकल हेल्प, परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ियां और बिजली बैकअप की व्यवस्था भी की है। उम्मीदवारों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया को तेज करने के लिए बायोमेट्रिक उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।

री-NEET परीक्षा शुरू होने में अब केवल कुछ घंटे ही बचे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के लिए निकलने से पहले एक बार सभी जरूरी दस्तावेज और सामान की अंतिम जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नीट री-एग्जाम आज, परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं और क्या नहीं; पढें गाइडलाइंस