NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 685 मार्क्स वाला टॉपर, लिस्ट में 9431 छात्र शामिल

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG Rank List: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। AIR 200 लाने वाले तनवीर इसराक अल हक राज्य में टॉप पर रहें हैं।

WBMCC NEET UG Rank List 2026
पश्चिम बंगाल NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट

WBMCC NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: पश्चिम बंगाल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटों के लिए नीट यूजी 2026 की मेरिट लिस्ट wbmcc.nic.in पर जारी कर दी है। इसके साथ ही काउंसलिंग कमेटी ने अपनी आधिकारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए काउंसलिंग का नया और संशोधित शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

पश्चिम बंगाल के स्टार परफॉर्मर्स: तनवीर इसराक अल हक बने लिस्ट में टॉपर

WBMCC द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। तनवीर इसराक अल हक ऑल इंडिया रैंक (AIR) 200 और 685 अंक हासिल कर पश्चिम बंगाल राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहें हैं। अरित्री चौधरी AIR 417 के साथ दूसरी रैंक वाली उम्मीदवार बनी हैं। खतीब आफताब AIR 439 रैंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

इस लिस्ट में 1194604 ऑल इंडिया नीट यूजी रैंक वाले छात्र को भी जगह मिली है। जिससे 1194604 रैंक पर भी मेडिकल दाखिला मिलने की संभावना है। इस लिस्ट में कुल 9431 छात्रों का नाम शामिल है।

West Bengal NEET UG Rank List 2026 Link: पश्चिम बंगाल नीट यूजी रैंक लिस्ट 2026 लिंक

WBMCC संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल और मुख्य तिथियां

मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 19 अगस्त 2026 (दोपहर 12 बजे के बाद)

चॉइस फिलिंग की शुरुआत: 19 अगस्त 2026 (शाम 4:00 बजे से)

चॉइस लॉक/बदलाव की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026

सीट आवंटन रिजल्ट: 25 अगस्त 2026

कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन: 26 अगस्त से 27 अगस्त 2026

विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक

NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:

अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715

ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212

दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212

ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193

एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191

काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:

नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।

कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।

वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 685 मार्क्स वाला टॉपर