NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 705 मार्क्स वाला टॉपर, 680 से ऊपर वाले टॉप 17 में

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

KNRUHS NEET Rank List: KNRUHS ने तेलंगाना के NEET-UG 2026 पास उम्मीदवारों की रैंक लिस्ट जारी कर दी है। AIR 13 हासिल करने वाले वीरियागारी साह्यु राज्य में टॉप पर रहे। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा।

NEET UG State Rank List 2026
नीट यूजी रैंक लिस्ट 2026

KNRUHS NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: तेलंगाना के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। कालोजी नारायण राव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (KNRUHS) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नीट-यूजी (NEET-UG 2026) पास करने वाले राज्य के योग्य उम्मीदवारों की राज्य स्तरीय प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट knruhs.telangana.gov.in पर जारी कर दी है।

तेलंगाना के स्टार परफॉर्मर्स: वीरियागारी साह्यु बने स्टेट टॉपर

KNRUHS द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, तेलंगाना के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। वीरियागारी साह्यु ऑल इंडिया रैंक (AIR) 13 और 705 अंक हासिल कर वे तेलंगाना राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहे। बुरा साई शरण AIR 19 और 701 अंकों के साथ दूसरी रैंक वाले उम्मीदवार बने। कंडागटला हनीश AIR 21 और 700 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

अंदेम साई चरण रेड्डी और मयूक जयसिम्हा: दोनों ही अभ्यर्थियों ने 700-700 अंक प्राप्त किए और AIR 38 और AIR 42 हासिल की। कोमपेला साई गायत्री तेजोअरुणिमा AIR 83 और 693 अंकों के साथ तेलंगाना की महिला अभ्यर्थियों में टॉप पर रहीं। वहीं ऋतुम् बिका मोहंती 691 अंकों के साथ AIR 91 हासिल कर दूसरी टॉप महिला अभ्यर्थी बनीं। 680 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 17 रही है।

Telangana NEET UG Rank List 2026 Direct Link

विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक

NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:

अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715

ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212

दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212

ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193

एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191

एक सीट पर 8 दावेदार: देश भर का समीकरण

इस वर्ष देश भर में लगभग 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है। हालांकि, पूरे देश में एमबीबीएस की कुल सीटें 1,36,939 ही उपलब्ध हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो डॉक्टरी की हर एक सीट के लिए लगभग 8 अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

काउंसलिंग प्रक्रिया में हुए बड़े सुधार

केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया को छात्रों के लिए बेहद आसान और डिजिटल बना दिया है:

सिंगल फिजिकल रिपोर्टिंग: अब बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी, केवल अंतिम अलॉटेड कॉलेज में ही रिपोर्ट करना होगा।

ऑनलाइन फ्लोट व अपग्रेडेशन: राउंड 3 तक सीट अपग्रेड करने या फ्लोट विकल्प चुनने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स व विड्रा: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन होगा और सीट छोड़ने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

दिव्यांग (PwD) व NRI कोटा: दिव्यांग अभ्यर्थियों के मूल्यांकन केंद्र 16 से बढ़ाकर 61 कर दिए गए हैं और NRI कोटा का रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है।

काउंसलिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

केएनआरयूएचएस (KNRUHS) ने बताया कि राज्य कोटे की एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों पर ऑनलाइन एडमिशन और रजिस्ट्रेशन के लिए एक अलग से नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिशन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथियों और आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट knruhs.telangana.gov.in को चेक करते रहें। जो छात्र मेडिकल में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अभी से तैयार रखने चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।