NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 663 मार्क्स वाला टॉपर, 631 से ऊपर वाले टॉप 8 में

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

AMRU NEET Rank List: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) ने हिमाचल प्रदेश नीट यूजी 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 663 अंकों (AIR 756) के साथ अक्षज शर्मा ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

 NEET UG Rank List 2026
नीट यूजी रैंक लिस्ट 2026

AMRU HP NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: हिमाचल प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) कोर्सेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश ने ऑनलाइन काउंसलिंग के राउंड-1 के लिए योग्य उम्मीदवारों की राज्य स्तरीय प्रोविजनल NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है

राज्य के 85 प्रतिशत स्टेट कोटा सीटों पर दाखिले के लिए रजिस्टर्ड छात्र अब यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल amruhp.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम, आवेदन संख्या, ऑल इंडिया रैंक, नीट स्कोर और राज्य स्तरीय कैटेगरी मेरिट रैंक दी गई है।

अक्षज शर्मा ने किया राज्य में टॉप

जारी की गई प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के अनुसार, अक्षज शर्मा ने 663 नीट स्कोर और 756 ऑल इंडिया रैंक (AIR) के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, वैष्णवी शर्मा 653 नीट स्कोर (AIR 1239) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और रिया दीवान 649 नीट स्कोर (AIR 1538) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 631 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 8 रही है। इस लिस्ट में 177 नीट यूजी स्कोर छात्र को भी जगह मिली है। जिससे 177 नीट यूजी स्कोर पर मेडिकल दाखिला मिल सकता है। इस लिस्ट में कुल 2747 छात्रों का नाम शामिल है।

AMRU HP NEET UG Rank List 2026 Direct Link

विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक

NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:

अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715

ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212

दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212

ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193

एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191

काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:

नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।

कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।

वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

काउंसलिंग प्रक्रिया में हुए बड़े सुधार

केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया को छात्रों के लिए बेहद आसान और डिजिटल बना दिया है:

सिंगल फिजिकल रिपोर्टिंग: अब बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी, केवल अंतिम अलॉटेड कॉलेज में ही रिपोर्ट करना होगा।

ऑनलाइन फ्लोट व अपग्रेडेशन: राउंड 3 तक सीट अपग्रेड करने या फ्लोट विकल्प चुनने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स व विड्रा: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन होगा और सीट छोड़ने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

दिव्यांग (PwD) व NRI कोटा: दिव्यांग अभ्यर्थियों के मूल्यांकन केंद्र 16 से बढ़ाकर 61 कर दिए गए हैं और NRI कोटा का रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 663 मार्क्स वाला टॉपर